फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination in Uttarakhand latest news: 29 Percent immunization against target of 50 thousand in first phase

Corona Vaccination in Uttarakhand: पहले चरण में 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 29 फीसदी हुआ टीकाकरण

Wed, 27 Jan 2021 07:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Jan 2021 07:00 PM IST
सार

  • 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 14 हजार 546 स्वास्थ्य कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
Corona Vaccination in Uttarakhand latest news: 29 Percent immunization against target of 50 thousand in first phase
उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों में उत्साह बढ़ रहा है। पहले चरण में 50 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष छह दिनों के भीतर 29 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने कोविड वैक्सीन लगवाई है। 28 जनवरी को भी प्रदेश के सभी 13 जिलों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई थी। तब से प्रदेश में छह दिन ही स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाई गई। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए सप्ताह में चार दिन वैक्सीन लगाने का दिन निर्धारित किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: 85 नए संक्रमित मिले, तीन मरीजों की मौत, 1500 से कम हुए एक्टिव केस
विज्ञापन
विज्ञापन


चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में अब तक सबसे अधिक कर्मियों ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है, जबकि पर्वतीय जिलों में रुद्रप्रयाग जनपद में सबसे अधिक 991 कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है।

राज्य कंट्रोल रूम के चीफ आपरेटिंग आफिसर डॉ.अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि जिला स्तर पर टीकाकरण बूथों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले 34 बूथों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी, अब बूथों की संख्या 58 हो गई है। प्रदेश में 400 बूथों पर टीकाकरण के इंतजाम किए गए हैं। केंद्र सरकार की अनुमति और दिशा-निर्देशों के अनुसार बूथों को बढ़ाया जा रहा है। 

प्रदेश को पहली खेप में 1.13 और दूसरी खेप में 92500 कोविशील्ड वैक्सीन मिली हैं। पहले चरण में वैक्सीन लगवाने के लिए प्रदेश भर के सरकारी व निजी अस्पतालों में कार्यरत 87588 स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार किया गया था। 

छह दिन में लगाई वैक्सीन

जिला                 कर्मचारी
अल्मोड़ा                803
बागेश्वर                 738
चमोली                 1005
चंपावत                 979
देहरादून               2287
हरिद्वार                1544
नैनीताल               1433
पौड़ी                    832
पिथौरागढ़             823
रुदप्रयाग              991
टिहरी                   867
यूएस नगर             1390
उत्तरकाशी             854

किस दिन कितने वैक्सीन लगी
दिन                    टीकाकरण
16 जनवरी             2276
18 जनवरी             1961
19 जनवरी             1882
21 जनवरी             2087
22 जनवरी             2308
25 जनवरी             4032
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed