Corona Vaccination in Uttarakhand: उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने लगवाई वैक्सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल वेबी रानी मौर्य ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक शुक्रवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगवाई। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस मौके पर अस्पताल में कार्यरत सभी नर्सिंग स्टाफ को बधाई व कोविड काल में हुए शानदार काम के लिए बधाई भी दी है।राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। कहा कि लोग अपना नंबर आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
Uttarakhand Governor Baby Rani Maurya received her first dose of the COVID19 vaccine today at Dehradun's Doon Hospital pic.twitter.com/rsLqDWhoX0
— ANI (@ANI) March 5, 2021विज्ञापन
कई दिन बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 100
राज्य में कई दिन बाद कोरोना संक्रमितों की 100 पहुंची है। राज्य कोविड कंट्रोल रूम से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को राज्य में 100 लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य में कोरोना संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है।
दून अस्पताल में बुजुर्गों को टीकाकरण में परेशानी
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में बुजुर्गों को गुरुवार को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कुछ अन्य केंद्रों से सर्वर धीमा चलने से पोर्टल पर पंजीकरण और अन्य तरह की समस्या बनी रही।
दून अस्पताल पहुंचे कुछ बुजुर्गों ने बताया कि वे काफी देर से आए हुए हैं। पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज देकर इंतजार कर रहे हैं। काफी देर हो गई, लेकिन अभी तक टीका लगाने के लिए नंबर नहीं आया है।
540 वरिष्ठ नागरिकों को लगा कोरोना का टीका
कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में क्षेत्र के 60 वर्ष से अधिक आयु के 540 वरिष्ठ नागरिकों का गुरुवार को कोटद्वार के तीन केंद्रों में टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोटद्वार के राजकीय बेस अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सिमलचौड़ और राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लालपानी में सुुबह नौ बजे से वरिष्ठ नागरिकों की भीड़ लगी रही। बेस अस्पताल के पीएस डॉ. बीसी काला ने बताया कि 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों का सफलता पूर्वक कोरोना टीकाकरण किया गया।