फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Vaccination continues in private or government schools

टीका ही बचाएगा अभियान: निजी हो या सरकारी, स्कूलों में टीकाकरण जारी, अभिभावकों ने कहा-पहले सुरक्षा जरूरी

Sat, 26 Mar 2022 04:24 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Mar 2022 04:24 PM IST
सार

सरकारी हों या निजी स्कूल। टीकाकरण को लेकर उत्साह सभी जगह दिखाई दे रहा है। लगभग सभी का एक सुर में कहना है कि पिछले अनुभवों से यह सबक दिया है कि कोरोना से अगर हमें कोई सही तरीके से बचाएगा तो वह कोरोना के टीके का सुरक्षा कवच ही है।

विज्ञापन
Corona Vaccination continues in private or government schools
फाइल फोटो - फोटो : Prayagraj

विस्तार

बच्चों को कोरोना का टीका लगाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्कूल प्रबंधन और अभिभावक भी गंभीर हैं। जिले में टीकाकरण को लेकर निजी और सरकारी स्कूलों में किसी तरह का भेद नजर नहीं आ रहा है। जिन स्कूलों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं या जहां छुट्टियां हैं, वहां टीकाकरण नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


अन्य ज्यादातर स्कूल चाहे वह सरकारी हों या निजी टीकाकरण को लेकर उत्साह है। लगभग सभी का एक सुर में कहना है कि पिछले अनुभवों से यह सबक दिया है कि कोरोना से अगर हमें कोई सही तरीके से बचाएगा तो वह कोरोना के टीके का सुरक्षा कवच ही है। ऐसे कई परिवार हैं जिनके सभी सदस्यों ने कोरोना का टीका लगा लिया है। साथ ही टीका लगने से उनको दूसरी और तीसरी लहर में फायदा भी मिला है।
विज्ञापन

 

क्या बोले अभिभावक
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। बच्चों के लंबे समय से इंतजार था। बच्चों को भी दोनों डोज लग गई है। वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। -रुचिका, रायपुर रोड निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: रितु खंडूरी बनीं पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव, संसदीय कार्यमंत्री होंगे प्रेमचंद अग्रवाल

-कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद बेटी खुश है। वैक्सीन लग गई और पता भी नहीं चला। दर्द न जोखिम का खतरा, इसलिए हर किसी को कोरोना की वैक्सीन लगवानी चाहिए। - श्रवि अमर अत्री

-कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद कितनी खुशी हो रही है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। बिना किसी परेशानी के लिए पहला डोज लग गया। अब 28 दिन बाद दूसरे डोज का इंतजार है। -नम्रता खरे

-वैक्सीन लग जाने से कोरोना का खतरा कम हुआ। कोरोना की वैक्सीन लगने से पूर्व असहज महसूस कर रही थी। परंतु टीका कब लग गया पता ही नहीं चला। पंजीयन में भी कोई परेशानी नहीं हुई। -मृदु

घर के सभी बड़ों ने कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है। मैं भी कोरोना टीके की डोज लगवाने के लिए बहुत उत्साहित थी। पहली डोज लगवा ली है और मैं दूसरी डोज  का इंतजार कर रही हूं। - हर्षिलप्रीत कौर


कोराना की वैक्सीन लगवाने से पूर्व किसी तरह की घबराहट अथवा बेचैनी नहीं थी। सुई का हल्का दर्द बर्दाश्त कर कोरोना को हराया जा सकता है। मेरे साथ घर के सभी सदस्य अब कोरोना से सुरक्षित हैं। -अक्षिता गैराला

- कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी हो रही है। कोरोना वैक्सीन से शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। साथ ही कोरोना का खतरा दूर होगा। 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में सबसे आगे रहूंगा। -ईशान गैरोला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed