फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona lockdown latest news: ignou exam 2020 postponed

कोरोना लॉकडाउन : इग्नू की परीक्षाएं स्थगित, आवेदन की तारीख भी बढ़ी

Wed, 06 May 2020 10:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 May 2020 10:59 AM IST
सार

  • इग्नू कुलपति ने फेसबुक लाइव के माध्यम से की छात्रों से बात
  • कहा, लॉकडाउन के बाद परीक्षा से 15 दिन पहले जारी करेंगे टाइमटेबल

विज्ञापन
corona lockdown latest news: ignou exam 2020 postponed
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू की सत्रांत परीक्षाएं स्थगित हो गई हैं। इसके साथ ही इग्नू के लिए आवेदन करने की तिथि भी बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है। यह जानकारी इग्नू के कुलपति प्रो.नागेश्वर राव ने फेसबुक लाइव के दौरान छात्रों को दी।

विज्ञापन


इग्नू कुलपति प्रो. राव ने बताया कि एक जून से विवि की सत्रांत परीक्षाएं आयोजित की जानी थीं। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई थीं लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते फिलहाल इन्हें टाल दिया गया है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि परीक्षाएं शुरू होने से 15 दिन पहले छात्रों को इन परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया जाएगा। इसके अलावा फिलहाल इन परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 31 मई कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोजेक्ट जमा कराने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

इग्नू ने प्रोजेक्ट जमा कराने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, जिसके लिए अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। फिलहाल फील्ड वर्क के डाटा के बजाए पूर्व के रिसर्च के डाटा के आधार पर प्रोजेक्ट फाइल तैयार करने का विकल्प दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन छात्रों को अभी तक अध्ययन सामग्री का इंतजार है, वह ई-ज्ञान कोष या इग्नू ई-कंटेंट मोबाइल ऐप से अपना स्टडी मैटेरियल डाउनलोड कर लें। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए ऑनलाइन ई-परामर्श दिया जा रहा है।

वहीं सहायक निदेशक डॉ. जगदंबा प्रसाद ने बताया कि जो छात्र यह जानकारीपरक व्याख्यान नहीं सुन पाए हैं, वह फेसबुक में इग्नू देहरादून या ऑफिशियल पेज इग्नू के नाम से पेज सर्च कर, वहां वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed