{"_id":"61d4a044bcb77750a47d923d","slug":"corona-infection-in-192-patients-in-one-day-one-patient-died-city-news-drn4007700162","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे के भीतर 192 मरीजों में कोरोना संक्रमण, एक मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे के भीतर 192 मरीजों में कोरोना संक्रमण, एक मरीज की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कोरोना महामारी को लेकर राजधानी दून समेत पूरे राज्य में एक बार फिर विस्फोटक स्थिति बनती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर जहां राज्य में 310 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। वहीं देहरादून जिले में 192 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि एक कोरोना संक्रमित मरीज की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मरीजों को चिन्हित करने व उन्हें तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कवायद तेज कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल जिले में 337 कोरोना संक्रमित मरीजों का सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर 3093 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। फिलहाल जिले में 113292 कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज किया जा चुका है।
सावधान! आठ गुना की रफ्तार से राज्य में फैल रहा कोरोना संक्रमण
कोरोना संक्रमित मरीजों का तेजी से बढ़ता ग्राफ सरकार, शासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही आमजन के लिए सावधान करने वाला है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 29 दिसंबर को जहां पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सिर्फ 38 था। वहीं 30 दिसंबर को 15, 30 दिसंबर को 88, एक जनवरी को 118, दो जनवरी को 259, तीन जनवरी को 189 और चार जनवरी को मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 310 पहुंच गया। इस हिसाब से देखें तो पिछले 7 दिनों के भीतर कोरोना संक्रमण के आंकड़े में आठ गुना की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो काफी चिंताजनक है। 16 जून 2021 के बाद कोरोना संक्रमित मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले 16 जून को पूरे राज्य में 353 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे। उसके बाद यह अपने आप में बहुत बड़ा आंकड़ा है। दूसरी ओर एसडीसी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि जिस तरीके से कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर तमाम एहतियाती कदम तेजी से उठाने होंगे।