फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona infected patient died in Government Doon Medical College 80 infected found in uttarakhand since January

Uttarakhand: दून अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, एक जनवरी से अब तक प्रदेश में मिले 80 संक्रमित

Sat, 25 Mar 2023 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Mar 2023 10:55 PM IST
सार

इससे पहले प्रदेश में 26 सितंबर 2022 को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
Corona infected patient died in Government Doon Medical College 80 infected found in uttarakhand since January
कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना मुक्त हो चुके उत्तराखंड में लगभग छह माह के बाद एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। शुक्रवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती संक्रमित ने दम तोड़ा है। एक जनवरी से अब तक प्रदेश में कुल 80 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में 15 फरवरी 2023 के बाद कोरोना के सक्रिय मामले शून्य होने से उत्तराखंड कोरोना मुक्त हो गया था। इसके बाद इन्फ्लुएंजा का प्रकोप बढ़ने से प्रदेश में एक-दो मामले ही कोरोना संक्रमित मिले। 24 मार्च 2023 को राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्रदेश में 26 सितंबर 2022 को एक संक्रमित मरीज की मौत हुई थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट की निगरानी के लिए कोविड संक्रमित सैंपलों की जीनोम सीक्वेंसिंग लगातार की गई है। प्रदेश में अभी तक कोरोना का कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है।

विज्ञापन

प्रदेश में 15 मार्च 2020 को कोरोना का पहला मामला मिला था। तब से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 49 हजार 472 संक्रमित मामले पाए गए। 1 जनवरी 2023 से अब तक राज्य में कोरोना संक्रमित के कुल 78 मामले सामने मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed