फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona infected breaks AIIMS in AIIMS, 17 positive

Coronavirus in Uttarakhand : एम्स में कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, 17 पॉजिटिव

Mon, 03 Aug 2020 01:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corona infected breaks AIIMS in AIIMS, 17 positive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित एक कोविड पॉजिटिव मरीज की मौत हुई है। इसके अलावा 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें तीन स्थानीय लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि लंढौरा रुड़की, हरिद्वार निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति 22 जुलाई को एम्स में भर्ती किया गया था।

इनका पूर्व में सेरेबेल्लार ब्लीड का इलाज देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा था, वहां से मरीज को एम्स रेफर किया गया। मरीज को पूर्व में हाइपरटेंशन की शिकायत थी। कोविड संक्रमित इस मरीज की बीती रात सेप्टिक शॉक और कोविड निमोनिया के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टिहरी विस्थापित क्षेत्र गली नंबर चार आम बाग निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति के पिछले दो सैंपल निगेटिव आए थे। इनका दूसरा सैंपल पॉजिटिव पाया गया। इससे पूर्व उनकी पत्नी भी कोविड संक्रमित पाई गई हैं। आशुतोषनगर ऋषिकेश निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार को एम्स ओपीडी में कोविड जांच के लिए आए थे।
विज्ञापन



शनिवार रात उनका सैंपल कोविड पॉजिटिव पाया गया। उनके द्वारा एम्स में दिए गए फोन नंबर पर संपर्क नहीं हो रहा था। एक अन्य केस एंफील्ड टी स्टेट, विकासनगर देहरादून निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। रुड़की, हरिद्वार क्षेत्र निवासी दो व्यक्ति जिनकी उम्र क्रमश: 24 वर्ष और 53 वर्ष हैं जांच में कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 24 वर्षीय युवक के पिता 29 जुलाई को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं खटारी रामनगर, नैनीताल निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति अपने एक मरीज के साथ एम्स में आए थे, शनिवार को लिया गया उनका सैंपल कोविड पॉजिटिव पाया गया है। धर्मशाला बैंक कॉलोनी, मुरादाबाद निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल कोविड पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट 29 जुलाई को कोविड पॉजिटिव आई थी। वहीं हरिद्वार निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति अपनी माताजी का हालचाल जानने आए थे, शनिवार को लिया गया उक्त व्यक्ति का सैंपल कोविड-19 पाया गया है। ज्वालापुर, हरिद्वार की रहने वाली 48 वर्षीय महिला का एम्स में स्तन कैंसर का इलाज चल रहा है। इनका कोविड सैंपल कोविड पॉजिटिव आया है ।


बहादराबाद हरिद्वार के रहने वाले 54 वर्षीय व्यक्ति का कोविड सैंपल पॉजिटिव आया है। इसी तरह कुनाली ,सहारनपुर के 29 वर्षीय व्यक्ति पेनक्रिएटिक की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आए थे। इनका कोविड सैंपल पॉजिटिव आया है। वहीं गंगानगर ऋषिकेश के ही रहने वाले हैं 55 वर्षीय पुरुष का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया है। एक अन्य सिम्टोमेटिक केस में हरिद्वार निवासी एक 56 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय महिला ,एक 33 वर्षीय पुरुष और 45 वर्षीय पुरुष हैं, इन सभी को पिछले कुछ दिनों से बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी, शुक्रवार को लिए गए इन सभी के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed