फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona in uttarakhand latest news in hindi : Corona patients in Haridwar did not get food from the day and create uproar at night

एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में कोरोना मरीजों को नहीं मिला दिन से खाना तो रात को किया हंगामा

Fri, 07 Aug 2020 10:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 07 Aug 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
corona in uttarakhand latest news in hindi : Corona patients in Haridwar did not get food from the day and create uproar at night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

हरिद्वार में हाईवे पर एक होटल में भर्ती किए गए कोरोना मरीजों को गुरुवार को दिन से रात तक खाना नहीं मिला तो उन्होंने देर रात हंगामा कर दिया। आधी रात बीत जाने के बाद मरीजों को खाना मिला।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: 48 जवानों समेत 369 नए संक्रमित मिले, मरीजों का आंकड़ा 8600 पार
विज्ञापन


मरीजों का आरोप है कि गुरुवार दोपहर को रुड़की क्षेत्र के इन 15 मरीजों को उक्त होटल में भर्ती किया गया। इन सभी को आधी रात तक भोजन नहीं दिया गया। जिसके बाद रात को सब्र का बांध टूटने के बाद इन मरीजों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मरीजों में कई पुलिस कर्मी भी हैं। मरीजों द्वारा बताया गया कि होटल के एक कमरे में बिना सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए दो मरीजों को ठहराया गया है।


आरोप है कि कोविड केयर सेंटर बनाए गए इस होटल में स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी नहीं था। सुरक्षा कर्मी भी नहीं थे। जब इन मरीजों ने खाना मांगा तो होटल के कर्मचारियों ने अपनी लाचारी जाहिर की और गायब हो गए।रात में दो बार बिजली बंद हुई, लेकिन जनरेटर तक नहीं चलाया गया। कई बार मरीज होटल परिसर में जमा हुए और विरोध जताया।

इन मरीजों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रशासन के अधिकारियों को फोन किया। पार्षद के साथ कई नेताओं को अपनी पीड़ा बताई और भोजन व दवा उपलब्ध करवाने की गुहार लगाई, लेकिन पूरी रात किसी ने सुध तक नहीं ली। संक्रमित पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को फोन किए तो तब कहीं जाकर आधी रात बीत जाने के बाद भोजन मिल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed