फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand Latest news : Immunity booster inviting kidney and liver diseases

कोरोना : सावधान! किडनी और लीवर की बीमारियों को न्योता दे रहा इम्यूनिटी बूस्टर  

Mon, 14 Jun 2021 04:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 14 Jun 2021 04:46 PM IST
सार

चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना महामारी फैलने के बाद बाजार में उतारे गए सुपरफूड, इम्यूनिटी बूस्टर और काढ़े का बहुत अत्यधिक सेवन करने के बाद तमाम ऐसे मरीज ओपीडी में आ रहे हैं जो किडनी और लीवर की बीमारियों के साथ एलर्जी से भी जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand Latest news : Immunity booster inviting kidney and liver diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

अगर आप कोरोना बीमारी से बचने को लेकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के फेर में सुपरफूड या इम्यूनिटी बूस्टर का अधिक सेवन कर रहे हैं तो संभल जाएं। कहीं ऐसा न हो कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले ये खाद्य पदार्थ आपको किडनी और लीवर की बीमारियों की गिरफ्त में पहुंचा दें।

विज्ञापन


उत्तराखंड : वीकेंड पर ऋषिकेश और मसूरी में उमड़े पर्यटक, धराशायी हुईं व्यवस्थाएं, तस्वीरें
विज्ञापन


चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना महामारी फैलने के बाद बाजार में उतारे गए सुपरफूड, इम्यूनिटी बूस्टर और काढ़े का बहुत अत्यधिक सेवन करने के बाद तमाम ऐसे मरीज ओपीडी में आ रहे हैं जो किडनी और लीवर की बीमारियों के साथ एलर्जी से भी जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत के मुताबिक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर बाजारों में बिक रहे सुपरफूड और इम्यूनिटी बूस्टर का अनाप-शनाप सेवन करने से किडनी, लीवर की बीमारियों का पूरा खतरा है।

उत्तराखंड: 22 जून तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, इन तीन जिलों के लिए खोली चारधाम यात्रा

ऐसे में लोगों को बहुत सोच समझकर ही सुपर फूड और इम्यूनिटी बूस्टर का इस्तेमाल करना होगा। बेहतर है कि बगैर चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के किसी भी प्रकार का सुपरफूड व इम्यूनिटी बूस्टर इस्तेमाल करने से बचें।

दूसरी ओर दून मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. नारायणजीत सिंह के मुताबिक कोरोना महामारी फैलने के बाद लोग शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के फेर में अनाप-शनाप दवाइयों के इस्तेमाल के साथ ही बाजारों में बिक रहे सुपरफूड, इम्यूनिटी बूस्टर का बेतरतीब इस्तेमाल कर रहे हैं जो सेहत को अच्छा बनाने के बजाय बिगड़ने का काम कर रहा है। इसे लेकर समझदारी दिखानी होगी।

जिंक के अत्यधिक इस्तेमाल से बालों के झड़ने का खतरा

कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर एनएस बिष्ट के मुताबिक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को लेकर लोग जिंक युक्त गोलियों का बहुत अधिक सेवन कर रहे हैं जो सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। वैसे तो कैल्शियम और आयरन की तर्ज पर शरीर में जिंक की भी जरूरत होती है लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से शरीर में अन्य खनिजों का अवशोषण प्रभावित होता है। ऐसे में टेस्टोस्टेरोन और अन्य हार्मोन असंतुलन हो जाता है। जिसके सकारात्मक की जगह नकारात्मक परिणाम दिखाई देने लगते हैं। जिंक के अत्यधिक सेवन से बालों के झड़ने का खतरा बढ़ जाता है

संतुलित मात्रा में ही विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीनयुक्त भोजन लेने से ही फायदा
मैक्स अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के कंसलटेंट व वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. विनय सागर के मुताबिक कोरोना बीमारी के डर से लोग बहुत अधिक मात्रा में सुपर फूड, इम्यूनिटी बूस्टर लेने के साथ ही अपने आप विटामिन, प्रोटीन की गोलियां खा रहे हैं जो किसी भी सूरत में ठीक नहीं है। शरीर को संतुलित मात्रा में ही विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीनयुक्त भोजन की जरूरत होती है, ऐसे में यदि अनाप-शनाप तरीके से सुपरफूड और इम्यूनिटी बूस्टर का इस्तेमाल कर लिया जाए तो यह सेहत के लिए ठीक नहीं।

ताजे फल, हरी सब्जियां और दाल सबसे बढ़िया इम्यूनिटी बूस्टर
कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण से बचने या फिर कोरोना होने के बाद किसी भी तरह के सुपरफूड, इम्यूनिटी बूस्टर, बहुत अधिक काढ़े के सेवन करने की जरूरत नहीं है। जरूरत सिर्फ इतनी है कि ताजे फल, हरी सब्जियां और दाल का इस्तेमाल करने के साथ ही घर में बनाया गया शुद्ध भोजन करें। 

अति सक्रिय इम्यूनिटी से एलर्जी, मधुमेह, ऑटो इंफ्लेमेटरी का ख़तरा
वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रचित गर्ग के मुताबिक आजकल बाजारों में सुपर फूड, इम्यूनिटी बूस्टर का काफी ढोल पीटा जा रहा है। लेकिन अभी तक यह बात साबित नहीं हो पाई है कि ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को किस हद तक बढ़ाते हैं। दावा किया जा रहा है कि कुछ विटामिन एंटीऑक्सीडेंट्स, टैबलेट्स, सुपरफूड्स शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने का काम करते हैं, लेकिन इसका कोई अभी वैज्ञानिक आधार नहीं है। अलबत्ता अति सक्रिय इम्यूनिटी के चलते एलर्जी, मधुमेह और समेत कई अन्य प्रकार के ऑटो इंफ्लेमेटरी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed