फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand: All Covid restrictions implemented by state government are over

उत्तराखंड में कोरोना: राज्य सरकार की ओर से लागू सभी कोविड प्रतिबंध खत्म, ये दिशा-निर्देश रहेंगे जारी

Thu, 18 Nov 2021 11:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Nov 2021 11:34 PM IST
सार

Coronavirus Cases in Uttarakhand Today: अब केवल केंद्रीय दिशा-निर्देश का पालन ही अनिवार्य होगा, जिसके उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand: All Covid restrictions implemented by state government are over
कोरोना संक्रमण - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड सरकार की ओर से 18 अक्तूबर को लागू किए गए सभी कोविड प्रतिबंध को समाप्त कर दिया गया है। अब केवल केंद्रीय दिशा-निर्देश का पालन ही अनिवार्य होगा, जिसके उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, राज्य सरकार ने 18 अक्तूबर को कोविड प्रतिबंध की एसओपी जारी की थी। इसमें शादी-विवाह से लेकर कार्यक्रमों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ ही बाहरी राज्यों से आने वालों के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट की अनिवार्यता रखी गई थी।
विज्ञापन


इसके साथ ही यह यह कोविड प्रतिबंध 19 अक्तूबर से 20 नवंबर तक के लिए लागू किए गए थे। इस बीच, बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने इस कोविड प्रतिबंध की एसओपी को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। इनमें से अब कोई भी नियम राज्य में लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिशा-निर्देश रहेंगे जारी
- सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
- सार्वजनिक स्थानों पर छह फीट की दूरी रखना अनिवार्य होगा।
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकना गैरकानूनी होगा, जिसके लिए निर्धारित जुर्माने के साथ दंड का प्रावधान किया गया है।
- सार्वजनिक स्थानों पर पान, गुटखा, तंबाकू का सेवन प्रतिबंधित रहेगा। 

12 नए संक्रमित मिले, छह हुए स्वस्थ

प्रदेश में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि छह मरीज स्वस्थ हुए हैं। 179 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 344074 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 10342 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, पांच जिलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में पांच, हरिद्वार में तीन, नैनीताल में दो, ऊधमसिंह नगर व टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

जबकि आठ जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उत्तरकाशी जिले में छह मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 330332 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed