फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona In Uttarakhand: 424 New infected Found, four killed, number of patients approaching 78 thousand

Corona In Uttarakhand: 424 नए संक्रमित मिले, चार की मौत, 78 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या

Sun, 06 Dec 2020 08:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Dec 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Corona In Uttarakhand: 424 New infected Found, four killed, number of patients approaching 78 thousand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तराखंड में एक सप्ताह के बाद एक दिन में सबसे कम कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे के अंदर चार मरीजों की मौत हुई और 424 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 77997 पहुंच गई है। इसमें से 70634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 14909 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में सबसे अधिक 171 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार जिले में 59, नैनीताल में 40, पौड़ी में 28, पिथौरागढ़ में 28, ऊधमसिंह नगर में 20, चमोली में 19, टिहरी में 16, रुद्रप्रयाग में 13, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा व बागेश्वर में नौ-नौ व चंपावत में तीन संक्रमित मामले मिले हैं। 
विज्ञापन



प्रदेश में आज चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर में दो, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक, दून मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 1285 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 346 मरीजों को इलाज के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 70634 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5223 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 90.56 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.48 प्रतिशत है। 

रानीखेत के कोरोना संक्रमित ने अल्मोड़ा ले जाते वक्त तोड़ा दम

झलोड़ी गांव निवासी 58 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार की रात उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शनिवार को उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया जा रहा था, लेकिन कोसी के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया। कोविड नियमों के अनुसार अल्मोड़ा में उनकी अंत्येष्टि कर दी गई। 

नायब तहसीलदार विवेक रजोरी ने बताया कि झलोड़ी निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित थे। शनिवार को उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। कोरोना के अलावा मृतक को शुगर, निमोनिया भी था। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। 

नैनीताल में 100 पर्यटकों की स्क्रीनिंग

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग का दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। इसी क्रम में रविवार को नैनीताल के प्रवेश द्वारों पर करीब 100 पर्यटकों की स्क्रीनिंग की गई। जांच में कोरोना लक्षण नहीं मिलने पर रैपिड टेस्ट नहीं हुए।

बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि रविवार से दो टीमों ने स्क्रीनिंग का काम शुरू कर दिया है। डॉ. प्रियांशु श्रीवास्तव के नेतृत्व में तल्लीताल लेक ब्रिज चुंगी में 60 और बारापत्थर एंट्री प्वाइंट पर नगर में प्रवेश करने वाले 40 पर्यटकों की जांच की गई।

हालांकि पहले दिन किसी भी पर्यटक में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं मिले। इस कारण किसी भी पर्यटक का रैपिड टेस्ट नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्य नए साल तक लगातार चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed