फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona in Uttarakhand 14 new corona positive lowest number of patients found in a day in third wave

उत्तराखंड में कोरोना: पांच जिलों में मिले 14 कोरोना के नए संक्रमित, तीसरी लहर में एक दिन में मिले सबसे कम मरीज

Sun, 13 Mar 2022 11:04 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून।
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 11:04 PM IST
सार

प्रदेश में 361 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.82 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.34 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Corona in Uttarakhand 14 new corona positive lowest number of patients found in a day in third wave
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे कम संक्रमित मिले हैं। जबकि कोरोना मरीजों की कोई मौतें नहीं हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर पांच जिलों में सिर्फ 14 नए संक्रमित मामले सामने आए। 30 संक्रमित ठीक हुए हैं। 361 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 4153 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित कम हो रहे हैं। देहरादून जिले में नौ, बागेश्वर में दो, अल्मोड़ा, पौड़ी व पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 91810 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में 30 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87970 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed