{"_id":"5f2d1fded11da301ea7a8860","slug":"corona-in-dehradun-put-five-rupees-coin-in-the-machine-mask-vending-machine-installed-in-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : मशीन में पांच रुपये का सिक्का डाल लें मास्क, नगर निगम में लगाई वेंडिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : मशीन में पांच रुपये का सिक्का डाल लें मास्क, नगर निगम में लगाई वेंडिंग मशीन
Fri, 07 Aug 2020 03:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 07 Aug 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीपी इंडस्ट्रीज ने नगर निगम में फेस मास्क वेंडिंग मशीन लगाई है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मशीन में कोई भी व्यक्ति पांच रुपये का सिक्का डालकर फेस मास्क प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
पहले चरण में उपनगर आयुक्त कार्यालय कक्ष के बाहर एक मशीन लगाई गई है। कुछ दिनों के बाद अलग-अलग अनुभागों में तीन और मशीनें लगाई जाएंगी ताकि बाहर से आने वाले लोगों को भी आसानी से मास्क उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि निगम परिसर में सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उपनगर आयुक्त रोहिताश शर्मा, सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार, सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह, वीपी इंडस्ट्रीज के संस्थापक विनीत गोयल और प्रदीप टुटेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन