{"_id":"5e72884f8ebc3e773d187917","slug":"corona-efect-ban-on-auction-of-forest-development-corporation-dehradun-news-drn339623260","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस का खौफः उत्तराखंड वन विकास निगम की नीलामी पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस का खौफः उत्तराखंड वन विकास निगम की नीलामी पर रोक
Thu, 19 Mar 2020 11:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:25 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्तराखंड वन विकास निगम ने राज्य के विभिन्न इलाकों में स्थित डिपो में लकड़ियों की नीलामी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। फिलहाल पहले ही चरण में 27 से लेकर 30 मार्च तक चार डिपो में होने वाली नीलामी पर रोक लगाई गई है। यदि कोरोना वायरस का असर बरकरार रहता है तो नीलामी की तिथियों को आगे बढ़ाया जा सकता है।
उत्तराखंड वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने बताया कि निगम की ओर से 27 से लेकर 30 मार्च तक चार डिपो हल्द्वानी, रामनगर, टनकपुर और देहरादून में लकड़ियों की नीलामी होनी थी।
अब जबकि देश दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है तो उस नीलामी को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। कारण कि नीलामी के दौरान बड़ी संख्या में लकड़ी ठेकेदार जमा होते हैं और ऐसे में कोरोना वायरस से संक्रमित कोई भी व्यक्ति नीलामी में शामिल हो गया तो कइयों के संक्रमित होने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन
मुख्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक
प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने बताया कि कोरोना वायरस के मद्देनजर वन विकास निगम के मुख्यालय में आने वाले ठेकेदारों व बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। तमाम अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि वे बिना मास्क व सेनेटाइज किए हुए कार्यालय न आएं।