फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   corona curfew in uttarakhand latest news : from today doon hospital opd starts

देहरादून  : दून अस्पताल में आज से ओपीडी शुरू, मरीजों के इलाज को लेकर तैयारियां पूरी 

Wed, 09 Jun 2021 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 09 Jun 2021 10:17 AM IST
सार

मरीज सुबह आठ से लेकर दस बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। दस बजे पंजीकरण काउंटर बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
corona curfew in uttarakhand latest news : from today doon hospital opd starts
दून अस्पताल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी समेत उतराखंड के तमाम जिलों मे कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही अब सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरुआत की जा रही है। दून अस्पताल में बुधवार से सामान्य मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। हालांकि इलाज के लिए मरीजों को न सिर्फ तमाम प्रक्रिया से गुजरना होगा, बल्कि थोड़ा इंतजार भी करना होगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड: एसओपी में हुआ संशोधन, अब हफ्ते में तीन दिन सुबह आठ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे बाजार
विज्ञापन


दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. केसी पंत ने बताया कि मरीज सुबह आठ से लेकर दस बजे तक पंजीकरण करा सकेंगे। दस बजे पंजीकरण काउंटर बंद कर दिए जाएंगे। पंजीकरण कराने वाले मरीजों की पहले फ्लू ओपीडी में जांच की जाएगी और फिर उन्हें संबंधित विभागों में इलाज कराने के लिए रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 546 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत, 2717 हुए ठीक 

इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण कहीं दोबारा न फैल जाए इसके मद्देनजर पहले चरण में सभी ओपीडी में प्रतिदिन सिर्फ 25 मरीजों की जांच की व्यवस्था की जा रही है। स्थितियां और सामान्य होने पर मरीजों की संख्या बढ़ाई जा सकती है ।
 

मौके पर ही आरटीपीसीआर टेस्ट

फ्लू ओपीडी में यदि किसी मरीज में कोरोना संक्रमण का शक हुआ तो ऐसे मरीजों का मौके पर ही एंटीजन टेस्ट और आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा। जांच में कोरोना की पुष्टि होती है तो मौके पर ही मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जाएगा।

मास्क अनिवार्य, मौके पर सैनिटाइजेशन
मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ओपीडी में इलाज कराने आ रहे मरीजों में कोरोना संक्रमण न हो इसके लिए उन्हें न सिर्फ मास्क पहनना अनिवार्य होगा, वरन उनके हाथों को भी अस्पताल में सैनिटाइज कराया जाएगा। 

दून अस्पताल में सिर्फ 69 कोरोना संक्रमितों का हो रहा इलाज
कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या भी बेहद कम हो गई है। अस्पताल में सिर्फ 69 मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिसमें सबकी हालत सामान्य है।

कोरोना संक्रमित मरीजों के पूरी तरह ठीक होने के साथ ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंत ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में आईसीयू बेड के साथ ही ऑक्सीजन बेड की पर्याप्त संख्या है और मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed