{"_id":"5f22a5ca8ebc3e636a0b4049","slug":"corona-confirm-in-congress-mla-rajkumar199","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand: कांग्रेस विधायक राजकुमार में कोरोना की पुष्टि, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand: कांग्रेस विधायक राजकुमार में कोरोना की पुष्टि, अस्पताल में भर्ती
Thu, 30 Jul 2020 05:15 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पुरोला से कांग्रेस के विधायक राजकुमार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को उन्हें राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुरोला विधायक राजकुमार को तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में ले जाया गया था, जहां फ्लू ओपीडी में डॉक्टर ने उनकी प्राथमिक जांच की।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में कोरना से मिलते जुलते लक्षण पाए जाने पर डॉक्टरों ने उनका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा। गुरुवार को विधायक राजकुमार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य और उनके स्टाफ से जुड़े कर्मचारियों के बाद अब कांग्रेस के विधायक में कोरोना संक्रमण संकट की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में भी हलचल देखी जा रही है।
विज्ञापन
कोरोना के स्टेट को ऑर्डिनेटर एवं अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉक्टर एनएस खत्री ने पुरोला विधायक राजकुमार में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। इसके अलावा तीन और मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। जो कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन
इनमें से एक व्यक्ति की पत्नी महिला दून अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। जो कोरोना पॉजिटिव निकली। वह अब भी महिला अस्पताल में भर्ती है। इस दौरान पति भी उनके साथ मौजूद था। पति का सैंपल भी कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। एक महिला श्रीनगर गढ़वाल की और एक व्यक्ति कांवली रोड का बताया जा रहा है।