फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 27 July: 43 infected found and two death

उत्तराखंड में कोरोना: 43 नए संक्रमित मिले, दो की मौत, नियमों का पालन न करने पर 23 पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 27 Jul 2021 07:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jul 2021 07:48 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। प्रदेश में अब संक्रमितों का रिकवरी रेट 95.89 पहुंच गया है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 27 July: 43 infected found and two death
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 43 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दो मरीज की मौत हुई है। जबकि 52 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 659 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को 28251 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों चंपावत, पौड़ी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में पांच, बागेश्वर में दो, चमोली और टिहरी में एक-एक, देहरदून और रुद्रप्रयाग में सात-सात, हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ में तीन-तीन व ऊधमसिंह नगर में 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा स्थगित: कांवड़ियों को क्वारंटीन करने को धर्मशाला चिह्नित, बॉर्डर पर फोर्स बढ़ाई 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341874 हो गई है। इनमें से 327818 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7361 लोगों की जान जा चुकी है।  

40 हजार को लगी कोरोना वैक्सीन 
मंगलवार को प्रदेश में 40946 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई। अब तक 42 लाख 44 हजार 474 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। 13 लख 64 हजार 367 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 46 हजार 740 को दोनों डोज दी जा चुकी है। 

बच्चों को मिलेगा विटामिन का सुरक्षा कवच

उत्तरकाशी में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए विटामिन और जिंक बच्चों की ताकत बढ़ाएगा। आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को विटामिन के साथ जिंक की गोलियां और सिरप देंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो न्यूट्रिएंट्स वितरण की योजना तैयार की है।

कोरोना की दूसरी लहर मंद पड़ने के बाद तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक हो सकती है। जहां विभाग ने जनपद में बच्चों के लिए विशेष वार्ड तैयार करने के साथ उपकरण और दवाइयां जुटाना शुरू कर दिया है। वहीं बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए माइक्रो न्यूट्रिएंट्स वितरण की योजना तैयार की गई है।

इसके लिए जनपद में विटामिन व जिंक की गोलियों व सिरप का ऑर्डर दिया गया है। कोविड वॉर रूम में तैनात एसीएमओ डा. विपुल विश्वास ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक ब्लाक से दो-दो चिकित्सा अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो चुका है। जो अब अपने क्षेत्रों में आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे, जिसके बाद सप्ताहांत तक वितरण कार्यक्रम शुरू कर दिया जाएगा। 

क्या है माइक्रो न्यूट्रिएंट्स
हमारे आहार में दो तरह के पोषक तत्व शामिल होते हैं मैक्रो न्यूट्रिएंट्स वे पोषक तत्व जिनकी हमें ज्यादा मात्रा में जरूरत होती है। जैसे कार्बोहाइड्रेट, वसा व प्रोटीन। दूसरे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स जिनकी बहुत कम मात्रा में जरूरत होती है, लेकिन कम मात्रा में आवश्यक होने के बाद भी यह शरीर के विकास, स्वास्थ्य व रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें विटामिन व मिनरल्स आते हैं। 

अभी बच्चों व किशोरों के लिए कोविड टीका नहीं आया है। ऐसे में माइक्रो न्यूट्रिएंट्स वितरण की योजना महत्वपूर्ण है। जिन बच्चों को पूरा पोषण नहीं मिल पाता, उनमें इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। -डा. केएस चौहान, सीएमओ उत्तरकाशी।

हुक्का पीने के आरोपी 23 पर्यटकों पर कार्रवाई
टिहरी गढ़वाल स्थित कैंपटी फॉल में पुलिस सख्त अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी में कोरोना जांच रिपोर्ट, होटल बुकिंग और स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बिना पहुंचे 14 वाहनों के 80 पर्यटकों को कैंपटी से वापस भेजा गया। मंगलवार को कैंपटी में 80 वाहन के साथ 385 पर्यटक कैंपटी पहुंचे।

साथ ही बिना मास्क के 22, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में 14, एमवी एक्ट में 5, पुलिस एक्ट 4 और सार्वजनिक स्थान पर हुक्का व शराब पीने में 23 पर्यटकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि चेकिंग के दौरान जेपी बैंड के निकट शराब पीकर हुड़दंग करने और लोगों से अभद्र व्यवहार करने पर शाहजेब, शोएब शेरकोट बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर जुर्माना वसूला गया। माल रोड पर नशे में कार चला रहे स्थानीय निवासी अमित को गिरफ्तार कर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed