फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Cases in Uttarakhand Today 12 August: 24 positive found and zero death

उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को मिले 24 नए संक्रमित, एक भी मौत नहीं, 37 हुए ठीक

Thu, 12 Aug 2021 06:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 12 Aug 2021 06:33 PM IST
सार

गुरुवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342526 हो गई है।

विज्ञापन
Corona Cases in Uttarakhand Today 12 August: 24 positive found and zero death
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 24 नए मामले सामने आए है। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को 37 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। फिलहाल राज्य में 418 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342526 हो गई है। जिनमें से कुल 328695 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 7369 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


गुरुवार को अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर और टिहरी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और उत्तरकाशी जिले में तीन, चमोली और हरिद्वार जिले में एक, चंपावत, नैनीताल और रुप्रद्रयाग जिले  में दो व पौड़ी जिले में चार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला
गुरुवार को उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है और एक मरीज ठीक हुआ है। अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 571 मरीज और 130 मौत हो चुकी हैं। वहीं कुल 275 मरीज ठीक हो गए हैं।

रुद्रप्रयाग से आई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती 

जिला अस्पताल से रुद्रप्रयाग से रेफर होकर आई कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आई वार्ड आया को भी बच्चे सहित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मेडिकल कॉलेज में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है।

जानकारी के अनुसार, ऊखीमठ क्षेत्र से एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। रेपिड जांच में महिला के कोरोना संक्रमित निकलने पर उसे रेफर कर दिया गया। बुधवार रात डेढ़ बजे उसे कोविड प्रसूति वार्ड में भर्ती करा दिया गया। स्त्री रोग एवं प्रसूति विभागाध्यक्ष डाॅ. नवज्योति बोरा ने बताया कि अभी महिला का प्रसव नहीं हुआ है।


इधर, कोविड अस्पताल के पीआरओ अरूण बडोनी ने बताया कि दो दिन पूर्व स्त्री रोग विभाग की वार्ड आया कोविड पॉजिटिव निकली थी। जिस पर उसे होम आइसोलेट कर दिया था। उसका बेटा भी संक्रमित हो गया है। लेकिन गुरुवार को महिला की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते दोनों को कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed