{"_id":"63f8fc78068d9e3f66069493","slug":"corona-assistance-will-be-released-to-6319-children-orphaned-by-covid-on-february-25-uttarakhand-news-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: कोविड से अनाथ 6319 बच्चों को 25 फरवरी को जारी होगी सहायता राशि, दिसंबर और जनवरी की मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: कोविड से अनाथ 6319 बच्चों को 25 फरवरी को जारी होगी सहायता राशि, दिसंबर और जनवरी की मिलेगी
Fri, 24 Feb 2023 11:39 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:39 PM IST
सार
कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों की सहायता के लिए सरकार की ओर से वात्सल्य योजना शुरू की गई थी। योजना 31 मार्च 2022 को समाप्त हो गई थी, लेकिन कुछ बच्चे विभिन्न वजहों से योजना के लाभ से वंचित हो रहे थे। जिसे देखते हुए सरकार की ओर से योजना की अवधि दो महीने के लिए बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
money new
- फोटो : istock
विस्तार
प्रदेश में कोविड से अनाथ 6319 बच्चों को सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि 25 फरवरी को जारी होगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभाग की बैठक में अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, सरकार की ओर से हर बच्चे को हर महीने तीन हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। दिसंबर और जनवरी की आर्थिक सहायता के रूप में यह धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
यमुना कालोनी स्थित मंत्री आवास में हुई बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा, कोविड के दौरान अनाथ हुए बच्चों की सहायता के लिए सरकार की ओर से वात्सल्य योजना शुरू की गई थी। योजना 31 मार्च 2022 को समाप्त हो गई थी, लेकिन कुछ बच्चे विभिन्न वजहों से योजना के लाभ से वंचित हो रहे थे। जिसे देखते हुए सरकार की ओर से योजना की अवधि दो महीने के लिए बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023: वाहनों से यात्रा पर आने वालों के लिए गाइडलाइन जारी, यहां पढ़ें जरूरी दिशा निर्देश
विज्ञापन
शिशु सदनों के पास बनेंगे खेल मैदान
बैठक में मंत्री ने बाल देखरेख संस्थानों की खाली भूमि चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा खाली भूमि पर मिनी स्टेडियम के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। बैठक में यह भी कहा गया कि शिशु सदनों में बच्चों को फलों के अलावा खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने कहा कि शिशु सदनों से भी खिलाड़ी निकल सकते हैं, इनके आसपास की खाली भूमि पर खेल मैदान तैयार करने के साथ ही इनके लिए कोच की भी व्यवस्था कराई जाएगी।