फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve tigress ate all her three cubs on fifth day after birth

Corbett Tiger Reserve: जन्म देने के पांचवें दिन ही अपने तीनों शावकों को खा गई बाघिन, कहीं तनाव तो वजह नहीं?

Tue, 25 Jul 2023 11:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/नैनीताल
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून/नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Jul 2023 11:38 AM IST
सार

ढेला रेस्क्यू सेंटर में बाघिन ने 17 जुलाई को दो शावकों और 18 जुलाई को तीसरे शावक को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि कमजोर होने के कारण दो शावकों की मौत हो गई थी, जिन्हें बाघिन खा गई।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve tigress ate all her three cubs on fifth day after birth
अपने शावकों को खा गई बाघिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में रेस्क्यू की गई बाघिन जन्म देने के बाद बाद पांचवें दिन अपने तीनों शावकों को खा गई। शिकारियों के फंदे में फंसी यह बाघिन कैमरा ट्रैप में कैद हुई थी, जिसे बाद में ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर में लाया गया था। बाघिन के अपने ही शावकों का निवाला बनाने का यह पहला मामला नहीं है, लेकिन ऐसे मामले दुलर्भ ही होते हैं। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की ओर से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन


ढेला रेस्क्यू सेंटर में बाघिन ने तीन शावक को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि कमजोर होने के कारण दो शावकों की मौत हो गई थी, जिन्हें बाघिन खा गई। 19 जुलाई को विशेषज्ञ पैनल ने भी बाघिन और एक शावक को स्वस्थ पाया था। कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडे ने बताया कि दो दिन पहले ही बाघिन अपने तीसरे शावक को दूध भी पिला रही थी।
विज्ञापन


Uttarakhand: पिथौरागढ़ में मिली दुनिया में पाई जाने वाली सबसे बड़ी एटलस मॉथ, जानें क्या है इसकी खासियत
विज्ञापन
विज्ञापन


शावक और बाघिन की सीसीटीवी से वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी और उनकी टीम लगातार निगरानी कर रही थी। 22 जुलाई को शावक सीसीटीवी में नजर नहीं आया तो उसे बाड़े में खोजा गया, लेकिन शावक या उसका शव नहीं मिला। इससे प्रतीत होता है कि बाघिन ने पहले दो शावकों की तरह इस तीसरे शावक को भी निवाला बना लिया। बाघिन वर्तमान में सामान्य आहार ले रही है और पूर्ण रूप से स्वस्थ प्रतीत हो रही है। उसके व्यवहार की लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

बाघिन के अपने ही शावकों को निवाला बनाने का यह पहला मामला नहीं है। ऐसी घटनाएं देश और विदेश में पहले भी रिपोर्ट की गई है। भारत में पिछले साल ही महाराष्ट्र के पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के खुर्सापार इलाके में एक बाघिन को अपने एक माह के शावक को खाते देखा गया था। येरुशलम बाइबिल चिड़ियाघर में भी बाघिन ने अपने पांच सप्ताह के दो शावकों को निवाला बना लिया था। बहरहाल, इस मामले में कॉर्बेट निर्देशक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
- डॉ. समीर सिन्हा, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, वन विभाग

Corbett Tiger Reserve tigress ate all her three cubs on fifth day after birth
घायल बाघिन - फोटो : अमर उजाला

...तो क्या तनाव में शावकों को खा गई बाघिन

कॉर्बेट पार्क के ढेला रेस्क्यू सेंटर में बाघिन के तीन शावकों निवाला बना लेने को वन विभाग तनाव को बड़ा कारण मान रहा है। बताया जा रहा है कि बाघिन का स्वभाव काफी आक्रामक है। वनकर्मी उसके व्यवहार पर नजर बनाए हुए हैं।

पशु चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि जू या चिड़ियाघर में रहने वाले बाघ या बाघिन तनाव में रहते हैं। दरअसल, उनको जंगल का वातावरण नहीं मिलता। ऐसे में वे खुद को बंधा महसूस करते हैं और हमेशा तनाव में देखे गए। ढेला रेस्क्यू सेंटर में रखी गई बाघिन भी तनाव में है और इसी तनाव में वह अपने शावकों को खा गई। ऐसा व्यवहार बाघों में आम होता है।

यह बाघिन 22 मई को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में रेस्क्यू की गई थी। उसके पेट में तार धंसा हुआ था, लेकिन बाघिन पूरी तरह स्वस्थ है। पेट में घुसे तार को निकालने के लिए 19 जुलाई को एनटीसीए, डब्लूआईआई व पंतनगर विवि के पशु चिकित्सक की टीम ने जांच पड़ताल की।

ढेला रेस्क्यू सेंटर में सीसीटीवी लगाए गए हैं। बाघिन के बदलते व्यवहार पर नजर रखी जा रही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही बाघिन के पेट से धंसे तार को निकालने के लिए सर्जरी की जाएगी।
- डॉ. धीरज पाण्डेय, निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed