फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve: Tiger Attacked on three friends and killed one of them

Corbett Park: तीन दोस्तों पर बाघ ने किया हमला, एक को जबड़े में दबाकर ले गया, बुरे हाल में मिला शव

Mon, 26 Dec 2022 05:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Dec 2022 05:38 PM IST
सार

तीनों कॉबेर्ट टाइगर रिजर्व में धनगढ़ी गेट के पास पनोद नाले में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी बीच जंगल से आए एक बाघ ने नफीस पर हमला बोला और जबड़े में दबाकर उसे जंगल में ले गया।

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve: Tiger Attacked on three friends and killed one of them
बाघ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दोस्तों के साथ शनिवार शाम घूमने गए नफीस को बाघ उठा ले गया था। युवक का शव रविवार को धुलवा बीट के पास झाड़ियों में मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार स्कूटी से खताड़ी निवासी नफीस अपने पड़ोसी दोस्त मो. शमी और इंदिरा कॉलोनी निवासी रवि नेगी के साथ माहान क्षेत्र में घूमने गया था। बताया कि तीनों कॉबेर्ट टाइगर रिजर्व में धनगढ़ी गेट के पास पनोद नाले में बैठकर शराब पी रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच जंगल से आए एक बाघ ने नफीस पर हमला बोला और जबड़े में दबाकर उसे जंगल में ले गया। वन कर्मियों की टीम ने रात में सर्च अभियान चलाया, लेकिन शव नहीं मिला। रविवार सुबह वन विभाग ने फिर अभियान चलाया और बुलवा बौढ़ के पास नफीस का शव लहूलुहान हाल में झाड़ियों से बरामद हुआ। कोतवाल अरुण कुमार सेना ने बताया कि युवक का रविवार का पोस्टमार्टम कर परिजन का सौंप दिया गया।
विज्ञापन


चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने किया निरीक्षण
प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सिन्हा ने वन कर्मियों से चिह्नित बाघों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडेय और रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने लोगों से बाद को रेस्क्यू किए जाने तक वन क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed