फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett Tiger Reserve: Three People arrested while trying to poach in Pakhro range

Corbett Tiger Reserve: पाखरो रेंज में अवैध शिकार का प्रयास करते तीन दबोचे, कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

Fri, 21 Oct 2022 08:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 08:16 PM IST
सार

रात करीब साढ़े दस बजे तीन व्यक्तियों को एक जीप, एक 12 बोर की पिस्टल, 17 कारतूस, एक गडांसा, चार चाकू, सर्च लाइट, टॉर्च सहित अवैध शिकार के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Corbett Tiger Reserve: Three People arrested while trying to poach in Pakhro range
अवैध शिकार करते पकड़े आरोपी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के पाखरो रेंज में वन कर्मियों ने रात्रि गश्त के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों से पिस्टल, गडांसा, चाकू आदि बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड: दिवाली पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हाई अलर्ट, वनकर्मियों की छुट्टियां रद्द, जानिए पूरा मामला
विज्ञापन


कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ. धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में बृहस्पतिवार रात वन कर्मी गश्त पर थे। रात करीब साढ़े दस बजे तीन व्यक्तियों को एक जीप, एक 12 बोर की पिस्टल, 17 कारतूस, एक गडांसा, चार चाकू, सर्च लाइट, टॉर्च सहित अवैध शिकार के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में सैयद जफर याब अली जैदी, निवासी कशरे काजिम, कोटला जिला-मेरठ, फहीम और इंतजार निवासीगण मोहल्ला नौमी, बढ़ापुर, बिजनौर उत्तर प्रदेश हैं। दिवाली के चलते इन दिनों कॉर्बेट पार्क में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वन कर्मियों की टीम लगातार गश्त कर रही है। उत्तरप्रदेश से सटी सीमाओं पर ड्रोन, खोजी कुत्तों से निगरानी और चेकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed