फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corbett national park landscape on High Alert for new year 2020

नए साल को लेकर कॉर्बेट लैंडस्केप में हाईअलर्ट जारी, सभी वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
सार

  • नए साल के स्वागत में होने वाले आयोजन को लेकर सतर्क रहने के निर्देश
  • सभी वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द, सीटीआर सहित तीनों प्रभागों में बढ़ी सतर्कता
     

विज्ञापन
Corbett national park landscape on High Alert for new year 2020
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नए साल के स्वागत में होने वाले आयोजनों को लेकर कॉर्बेट लैंडस्केप में हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द करते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक आने-जाने वाली गाड़ियों को वन चौकियों पर बिना चेकिंग नहीं जाने देने को कहा गया है। रेंजरों से अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


जश्न के दौरान शिकारियों एवं बावरिया गिरोह के कॉर्बेट लैंडस्केप में दाखिल होने की आशंका है। शिकारी कड़के एवं फंदा लगाकर वन्यजीवों का शिकार करते हैं। कॉर्बेट के बिजरानी, झिरना, कालागढ़ क्षेत्र में घुसपैठ की सर्वाधिक आशंका है।
विज्ञापन


ऐसे में सीटीआर प्रशासन ने सभी वनकर्मियों को अलर्ट कर दिया है। संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने के साथ पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी की सीमा से लगे इलाकों पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। कॉर्बेट में ई-सर्विलांस सिस्टम के जरिये जंगल की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सभी डीएफओ, एसडीओ, रेंजरों को गश्त पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-सर्विलांस सिस्टम पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो थर्मल कैमरों की जद में आने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुबह से लेकर रात तक कैमरों से नजर रखी जा रही है। वहीं, तराई पश्चिमी वन प्रभाग एवं रामनगर वन प्रभाग में भी अलर्ट किया गया है।

इन दोनों वन प्रभाग के जंगलों की सीमाएं खुली हैं और यहां पर शिकारियों की घुसने की आशंका सबसे ज्यादा है। ऐसे में इन वन प्रभागों के वन कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईअलर्ट के चलते सभी वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और सभी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
-हिमांशु बागरी, डीएफओ, तराई पश्चिमी वन प्रभाग।

सभी वन कर्मियों को कड़ी सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए है। किसी भी वाहन को बिना चेकिंग नहीं जाने दिया जाएगा।  
-भूपेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ, रामनगर वन प्रभाग।

कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाईअलर्ट किया गया है और वन कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
-राहुल, सीटीआर निदेशक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed