{"_id":"621bc11096789223524b656c","slug":"cook-attempted-to-rape-a-girl-student-in-the-hostel-dehradun-news-drn4051819116","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में छात्रा के साथ कुक ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉस्टल में छात्रा के साथ कुक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हास्टल में एक छात्रा के साथ वहां के कुक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। छात्रा के चिल्लाने पर आसपास के लोग पहुंचे और कुक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
घटना क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर की है। पीड़ित छात्रा रांची, झारखंड की रहने वाली है। वह यहां रहकर कोचिंग कर रही है। वह शनिवार को अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान यहां कुक उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल ने छात्रा का हाथ पकड़ा और एक कमरे में ले गया। यहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
बचाव के लिए जब छात्रा चिल्लाई तो वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आरोप है कि उत्तमी लाल ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा नहीं डरी और उसने लोगों बताया। लोगों ने कुक की पिटाई की। इसके बाद क्लेमनटाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।