फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Convocation today, students of Lokniti will get degrees

दीक्षांत समारोह आज, लोकनीति के छात्रों को मिलेगी उपाधि

Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Convocation today, students of Lokniti will get degrees
गैर अंग्रेजी भाषा के छात्रों को पब्लिक पॉलिसी का प्रशिक्षण प्रदान कर स्थानीय विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से नई दिल्ली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी द्वारा शुरू किए गए खास पाठ्यक्रम ‘लोकनीति’ के पहले बैच का रविवार को दीक्षांत समारोह है।
विज्ञापन

एट्रेक्सिया रिजॉर्ट में आयोजित होने वाले इस दीक्षांत समारोह के दौरान पाठ्यक्रम को सफलता पूर्वक पूरा करने वाले 2022 के बैच के छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी। कड़े मानकों के आधार पर चार माह के इस सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम के लिए देशभर से चयनित चुनिंदा छात्रों को पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों, नीति विशेषज्ञों और वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्रों द्वारा विगत दो दिन से कार्य परियोजना का प्रस्तुतीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान विषय विशेषज्ञों के साथ संवाद का कार्यक्रम भी जारी है। यह जानकारी लोकनीति पाठ्यक्रम की सूत्रधार और एसोसिएट डीन डॉ. नीति शिखा द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि आईएसपीपी के अनूठे लोकनीति पाठ्यक्रम की शुरुआत जनवरी 2022 में हुई थी। 12 सप्ताह के इस पाठ्यक्रम में छात्रों को विषय विशेषज्ञों की देखरेख में डेटा विश्लेषण, परियोजना, एमएंड ई और व्यवहार परिवर्तन संचार में क्षमताओं के सुधार और निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed