फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Convocation Ceremony at FRI country gained 28 State Forest Service officers today batch includes 12 women

एफआरआई में दीक्षांत समारोह: आज देश को मिले 28 राज्य वन सेवा के अधिकारी; बैच में 12 महिलाएं भी शामिल

Thu, 20 Aug 2026 12:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 12:08 PM IST
सार

केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा देहरादून में 38 वें बैच ने प्रशिक्षण पूरा किया है। इस मौके पर आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
Convocation Ceremony at FRI country gained 28 State Forest Service officers today batch includes 12 women
एफआरआई में दीक्षांत समारोह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश को राज्य वन सेवा के 28 अधिकारी मिले। केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा, देहरादून में 38वें प्रवेश पाठ्यक्रम सत्र 2024-2026 के प्रशिक्षु अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में कर्नाटक के शशि कुमार एमसी को स्वर्ण पदक सहित सबसे अधिक छह पुरस्कार मिले। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वालों में 12 महिला अधिकारी भी शामिल रही। समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र आर तिवारी ने राज्य वन सेवा के अधिकारियों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


वन अनुसंधान संस्थान के सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में 18 अधिकारियों को ऑनर्स उपाधि और 10 को डिप्लोमा उपाधि से सम्मानित किया गया। इस बैच में 17 प्रशिक्षु अधिकारी कर्नाटक से, छह मध्य प्रदेश से, चार छत्तीसगढ़ से और एक उत्तर प्रदेश से है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र आर. तिवारी ने कहा, यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण करना महत्वपूर्ण उपलब्धि है पर वास्तविक कार्यक्षेत्र में ज्ञान और निर्णय क्षमता का अधिक महत्व होता है। उन्होंने अधिकारियों को वित्तीय नियमों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और अपने अधिकारों की जानकारी रखने की सलाह दी।
विज्ञापन


Mussoorie: एलबीएस अकादमी पहुंचे उपराष्ट्रपति, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में की शिरकत
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने धरातल पर अनुभव को पुस्तकीय ज्ञान से अलग बताया। उन्होंने यह भी कहा, वन अग्नि प्रबंधन एवं वन संरक्षण में व्यावहारिक अनुभव महत्वपूर्ण है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक राजेंद्र पी. खजूरिया ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले अधिकारियों को बधाई दी। वन शिक्षा निदेशालय के निदेशक एनसी सरवनन ने अधिकारियों के कठोर प्रशिक्षण की सराहना की। उन्होंने उन्हें सत्यनिष्ठा के साथ दायित्व निभाने का संदेश दिया।

केंद्रीय अकादमी राज्य वन सेवा के प्रधानाचार्य अरुण कुमार आर. ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने शैक्षणिक अध्ययन, व्यावहारिक अभ्यास और देश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। इससे पहले राज्य वन सेवा के अधिकारियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र एवं विशेष योग्यता प्राप्त प्रशिक्षुओं को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कर्नाटक के शशि कुमार एमसी को मिला स्वर्ण पदक

दीक्षांत समारोह में कर्नाटक के शशि कुमार एमसी को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का स्वर्ण पदक मिला। उत्कृष्ट ऑलराउंडर अधिकारी प्रशिक्षार्थी एवं अति व्यावहारिक वन विद रजत पदक भी उनके नाम रहा। इसके अलावा वन प्रबंधन एवं कार्य योजना में कार्यकुशलता के लिए रजत पदक, पारिस्थितिकी में कार्यकुशलता के लिए रजत पदक, मृदा संरक्षण एवं भू-प्रबन्धन में कार्यकुशलता के लिए आरसी कौशिक पुरस्कार एवं वन सुरक्षा व जन जातीय कल्याण के लिए पी. श्रीनिवास पुरस्कार भी कर्नाटक के शशि कुमार एमसी को मिला। इंजीनियर एवं सर्वेक्षण में कार्यकुशलता के लिए छत्तीसगढ़ के अभिनव शर्मा को केन्द्रीय अकादमी राज्य वन सेवा संगठन पुरस्कार मिला। जबकि पीके सेन संरक्षण पुरस्कार कर्नाटक की विद्याश्री के नाम रहा। कर्नाटक के शशि कुमार एमसी ने प्रशिक्षण कोर्स में 88.47 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया, इसी राज्य की विद्याश्री एमआर 81.76 प्रतिशत के साथ दूसरे, कर्नाटक की ही दीक्षा को 81.35 प्रतिशत अंक, काव्या केएल को 80.67 प्रतिशत अंक मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed