फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy over love affair youths dispute fired in Sidcul Late night one injured haridwar Uttarakhand news

Haridwar News : प्रेम प्रसंग को लेकर देर रात युवकों के बीच विवाद, फायरिंग में एक घायल, मची अफरा-तफरी

Sun, 27 Aug 2023 09:49 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Aug 2023 09:49 AM IST
सार

सिडकुल में देर रात युवकों के बीच विवाद हो गया। फायरिंग में एक युवक पर गोली चल गई।जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Controversy over love affair youths dispute fired in Sidcul Late night one injured haridwar Uttarakhand news
हरिद्वार में विवाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में एक युवती को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली एक युवक की जांघ में लग गई। सूचना मिलने पर पहुंंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। जब थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद में रचित और अमित के बीच एक युवती के बीच विवाद हो गया।

विज्ञापन


सुभाष पुत्र उमेश निवासी रावली भी वहां से घूमता हुआ निकल रहा था। बताया जा रहा है कि रचित भी सुभाष का मित्र है। आरोप है कि रचित ने हथियार से फायरिंग कर दी। जिससे सुभाष के दाएं पैर (जांघ) में गोली लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...बाघ की होगी घर वापसी: यमुना का पानी उतरते ही लौट सकता है राजाजी का बाघ, पड़ोसी राज्य के जंगलों में देखा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


सिडकुल थाना एसएसआई शहजाद अली ने घायल से घटना की जानकारी जुटाई। एसपी क्राइम रेखा यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। सिडकुल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला निकलकर सामने आया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed