फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Controversy erupted over the reel BJP alleged Muslim appeasement former CM Harish Rawat demanded an apology

Uttarakhand: रील पर विवाद...भाजपा ने लगाया मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप, हरीश रावत बोले- झूठ का पर्दाफाश करूंगा

Mon, 22 Dec 2025 02:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Dec 2025 02:13 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि झूठ का सहारा लेकर जनता के सवालों से ध्यान हटाने का भाजपा का खेल अब नहीं चलेगा।

विज्ञापन
Controversy erupted over the reel BJP alleged Muslim appeasement former CM Harish Rawat demanded an apology
पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

उत्तराखंड बीजेपी ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया हैं। वहीं हरीश रावत ने बीजेपी से माफी मांगने की मांग की है। बीजेपी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर एक रील अपलोड की है, जिसमें मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया गया है। इस पर हरीश रावत ने रील हटाने के साथ ही ऐसा न करने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। साथ ही पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन


एआई से बनी इस रील की शुरुआत में रावत कहते दिख रहे हैं, मुस्लिम शरणम गच्छामि, मजार शरणम गच्छामि, लव जिहाद शरणम गच्छामि" (मैं मुसलमानों की शरण में जाता हूं, मैं मजारों की शरण में जाता हूं, मैं 'लव जिहाद' की शरण में जाता हूं)। इसके बाद की तस्वीरों में एक मजार का निर्माण और कुछ लोग मुस्कुराते हुए और उत्तराखंड की देवभूमि' को 'मजारों की भूमि में बदलने के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


रील के आखिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस और बुलडोजर के साथ चलते हुए दिख रहे हैं। 29 सेकंड की इस रील में कहा गया है, सत्ता की लालच में अंधी कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ कुर्सी की परवाह की है, भले ही इसके लिए देवभूमि की पवित्रता से समझौता करना पड़े। वोट बैंक की राजनीति के लालच में, कांग्रेस ने पहाड़ों की डेमोग्राफी को पूरी तरह से बदल दिया था, लेकिन अब और नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण तो चले जाएंगे मगर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करूंगा : हरीश रावत

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, भाजपा फिर से झूठ का सहारा ले रही है। इस बार मैंने तय किया कि प्राण तो चले जाएंगे, मगर भाजपा के झूठ का पर्दाफाश करूंगा। भाजपा के झूठ की हांडी को इस बार हम किसी भी कीमत पर चढ़ने नहीं देंगे। 2027 के चुनाव में भाजपा को निश्चित रूप से हार झेलनी पड़ेगी।


हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा, झूठ का सहारा लेकर जनता के सवालों से ध्यान हटाने का भाजपा का खेल अब नहीं चलेगा। कहा कि इसके लिए कुछ कदम व्यक्तिगत तौर पर उठाऊंगा और कुछ पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल से परामर्श कर पार्टी स्तर पर उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद भाजपा के झूठ के खिलाफ उठाए जाने वाले अपने कदमों की घोषणा करूंगा। हरीश रावत ने कहा, भाजपा में रबड़ स्टांप वाले ज्यादा है। लेकिन कांग्रेस में निचले स्तर से कार्यकर्ता शीर्ष तक पहुंचते हैं।


ये भी पढे़ं...Chamoli: स्कूल पहुंचा भालू...भयभीत बच्चे कमरों में छिपे बच्चे, दरवाजा तोड़ एक मासूम पर हमला कर उठा ले गया

भाजपा का झूठ, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों का ध्यान समस्याओं व जनकल्याण से जुड़े सवालों से हटाना है। यही वजह है कि प्रदेश के लोगों को पिछले नौ साल से कुशासन भोगना पड़ रहा है। प्रदेश में पलायन, मानव-वन्य जीव संघर्ष से हो रही मौत, बढ़ती बेरोजगारी, असंतुलित राज्य का विकास, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार भाजपा के झूठ का परिणाम है। वन्यजीवों के बंध्याकरण का निर्णय उचित है। लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। राज्य के जंगलों में क्षमता से ज्यादा भालू, बंदर, लंगूर, गुलदार, बाघ हो गए हैं। ऐसे वन्य जीवों को कम वन पशु वाले राज्यों के जंगलों में भेजा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed