{"_id":"69cad52c4d50effbb5058a4b","slug":"contractors-involved-in-carcass-removal-have-announced-dehradun-news-c-5-1-drn1031-934741-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हड़ताल पर गए ठेकेदार, जिले से नहीं उठाए जाएंगे मृत पशु,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हड़ताल पर गए ठेकेदार, जिले से नहीं उठाए जाएंगे मृत पशु,
विज्ञापन
I-रोजाना पूरे जिले से 150 के करीब पशुओं के शव का होता है उठान
I
I
I
I-शव उठाने वालों का कहना है कि उनके साथ की जाती है अभद्रता, अब जगह भी नहीं है उनके पासI
पशुओं के शव उठाने का काम करने वाले ठेकेदारों ने सोमवार से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस फैसले के बाद अब पूरे जिले में अनिश्चितकाल तक पशुओं के शव नहीं उठाए जाएंगे, जिससे शहर में स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें शवों के निस्तारण के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा, उनके कार्य में बार-बार अवरोध उत्पन्न किए जा रहे हैं, जिससे काम करना मुश्किल हो गया है। इन्हीं समस्याओं के विरोध में उन्होंने यह कदम उठाया है।
मृत पशु शव निस्तारण औद्योगिक उत्पादन के उपाध्यक्ष राजेश का कहना है कि पशुओं के शव निस्तारण में समस्याएं आ रही हैं। पहले जंगल में जाकर शव का निस्तारण किया जाता था लेकिन अब वन विभाग के लोगों ने भी वहां पर आपत्ति लगाना शुरू कर दिया है। इससे पहले भी पशुओं के शव निस्तारण के तरीके को लेकर मारपीट और गाड़ी में आग लगाई जा चुकी है। ताजा मामला अभी का है कि किसी ने उनके शव निस्तारण करते हुए वीडियो वायरल कर दी। उन्होंने कहा कि अब जब तक उनको शव निस्तारण के लिए जगह नहीं दी जाती तब तक वह पशुओं के शव को नहीं उठाएंगे।