{"_id":"de7b4385ee6538ec0275b076c96fc746","slug":"contractor-threat-rti-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सूचना मांगी तो जमीन में गाड़ दूंगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सूचना मांगी तो जमीन में गाड़ दूंगा’
अमर उजाला, लक्सर
Updated Thu, 21 Nov 2013 10:28 AM IST
विज्ञापन
लक्सर में जल निगम से सूचना मांगने से खफा ठेकेदार ने आरटीआई कार्यकर्ता को जिंदा दफन करने की धमकी दी है। उपजिलाधिकारी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, बाबा रामदेव के खिलाफ 81 मामले दर्ज
विज्ञापन
बहादरपुर खादर गांव निवासी आरटीआई कार्यकर्ता रहीश अहमद मंसूरी ने बुधवार उपजिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि उसने लक्सर विकास खंड कार्यालय परिसर में मौजूद एक हैंडपंप के बारे में जल निगम से सूचना मांगी थी, जिसमें हैंडपंप लगाने की तिथि, बजट आदि की जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन
ठेकेदार ने उल्टी धमकी दी
आरटीआई कार्यकर्ता रईश अहमद की माने तो उसे सूचना तो नहीं दी गई, बल्कि विभाग के एक ठेकेदार ने उल्टे धमकी देनी शुरू कर दी। आरटीआई कार्यकर्ता का कहना है कि एक ठेकेदार ने धमकी दी है कि यदि प्रार्थनापत्र वापस नहीं लिया तो उसे गड्ढा खोदकर जमीन में जिंदा दफन कर दिया जाएगा।
पढ़ें, पिथौरागढ़ में मैक्स खाई में गिरी, 16 की मौत
उपजिलाधिकारी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---