फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consumers not interested in providing the base link

आधार लिंक कराने में उपभोक्ताओं की नहीं दिलचस्पी

Fri, 12 Feb 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Feb 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
Consumers not interested in providing the base link

गैस कनेक्शन को आधार लिंक कराने में उपभोक्ता खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जबकि तेल कंपनियों ने आधार को अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन


ऐसे में जिन लोगों ने गैस कनेक्शन को आधार लिंक नहीं कराया है, 31 मार्च के बाद उनके खाते में गैस सब्सिडी नहीं आएगी। अभी डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शन आधार लिंक नहीं करवाया है।

जिलापूर्ति विभाग के आंकड़े के अनुसार देहरादून में 4,92,033 उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से अभी तक कुल 2,97,390 उपभोक्ताओं ने गैस कनेक्शन को आधार से लिंक कराया है। ऐसे में अभी 1,94,643 उपभोक्ताआ बैंक खाते को गैस कनेक्शन से लिंक कराकर गैस ले रहे हैं।
विज्ञापन


तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लगातार उपभोक्ताओं से अपील कर रहा है कि जल्द से जल्द गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि जल्द से जल्द गैस कनेक्शन को आधार से लिंक करवा लें। आधार लिंक करवाने से उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी के गैस सिलेंडर लेने में फायदा है।
- पायल पैन्यूली, पूर्ति निरीक्षक अधिकारी

दून में 26 हजार ने छोड़ी गैस सब्सिडी
देहरादून में 26 हजार से अधिक लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी है। लेकिन जनपद में कनेक्शन संख्या और गैस सब्सिडी छोड़ने के अनुपात को देखें तो हरिद्वार दून से आगे है। अभी तक देहरादून के 26539 और हरिद्वार के 21597 उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से गैस की सब्सिडी छोड़ी है।


वर्तमान में देहरादून में 492033 और हरिद्वार में 306532 उपभोक्ता घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी ले रहे हैं। आईओसी के एरिया असिस्टेंट मैनेजर रोहन दलाल ने बताया कि उपभोक्ताओं के गैस की सब्सिडी छोड़ने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed