फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Construction of Tuni-Palasu Hydropower Project will start in the year 2025

Dehradun News: वर्ष 2025 में शुरू होगा त्यूणी-पलासू जल विद्युत परियोजना का निर्माण

Mon, 06 May 2024 03:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Construction of Tuni-Palasu Hydropower Project will start in the year 2025
टौंस नदी पर प्रस्तावित त्यूणी-पलासू जल विद्युत परियोजना के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कवायद शुरू हो गई। बांध परियोजना के लिए सिविल और वन दोनों भूमि का अधिग्रहण होना है। केंद्रीय सहायक महानिरीक्षक वन ने त्यूणी पहुंचकर परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) के अधिकारियों का कहना है भूमि के अधिग्रहण के साथ वर्ष 2025 में परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




तत्कालीन एनडी तिवारी सरकार ने तीन जल विद्युत परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इनमें त्यूणी-प्लासू (72 मेगावाट), हनोल-त्यूणी (90 मेगावाट) और आराकोट-त्यूणी (72 मेगावाट) शामिल हैं। पहले सिंचाई विभाग को इनका निर्माण करना था, लेकिन लंबे समय से तीनों परियोजनाएं ठंडे बस्ते में हैं। वर्ष 2020 में ये परियोजनाएं यूजेवीएनएल का हस्तांतरित कर दी गई हैं। यूजेवीएनएल पहले चरण में त्यूणी-पलासू जल विद्युत परियोजना का निर्माण करने जा रहा है। करीब 47 हेक्टयर भूमि पर परियोजना का निर्माण होना है। इसमें से 43 हेक्टेयर क्षेत्र देहरादून के सीमांत क्षेत्र त्यूणी और चार हेक्टेयर क्षेत्र उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में हैं। निगम ने परियोजना निर्माण के लिए 905 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की थी। अब भूमि अधिग्रहण की प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय सहायक महानिरीक्षक वन नीलिमा शाह ने चकराता वन प्रभाग और यूजेवीएनएल के अधिकारियों के साथ त्यूणी में परियोजना के डायवर्जन कार्यस्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्रीय सहायक महानिरीक्षक वन को मिट्टी और उड़ने वाली धूल के प्रबंधन के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने चकराता वन प्रभाग के अधिकारियोंं से परियोजना निर्माण के दायरे में आ रहे वन क्षेत्र में मौजूद पेड़ों की प्रजाति की भी जानकारी मांगी। सोमवार को केंद्रीय सहायक महानिरीक्षक वन कठुवा गांव स्थित परियोजना कार्यस्थल का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक इंद्रमोहन खरासी, डीएफओ चकराता वन प्रभाग मयंक शेखर झा, उप महाप्रबंधक सतीश कुमार, अधिशासी अभियंता गिरीश चंद्र जोशी, सहायक अभियंता हंसराज सैनी, सूरज ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद


---------



त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रकिया जल्द शुरू की जाएगी। वर्ष 2025 में परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -गिरीश चंद्र जोशी, अधिशासी अभियंता, यूजेवीएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed