{"_id":"5bebf3a9bdec2269a12fd018","slug":"construction-of-flyover-near-shankaracharya-chowk-will-soon-start-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंकराचार्य चौक के पास फ्लाईओवर बनाने का काम जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंकराचार्य चौक के पास फ्लाईओवर बनाने का काम जल्द होगा शुरू
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 14 Nov 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
fly over
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकराचार्य चौक के पास फ्लाईओवर बनाने का काम शीघ्र शुरू होने वाला है। आठ साल से उत्तर प्रदेश से एनओसी नहीं मिलने के बाद एचएचएआई ने अपना डिजायन में बदलाव को दो लेन का फ्लाईओवर बनाने का रास्ता निकाला है।
विज्ञापन
आठ साल से शंकराचार्य चौक पर हाईवे चौड़ीकरण तथा फ्लाईओवर का काम बाधित था। नए डिजायन के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआईं) ने 45 करोड़ रुपये का ठेका दिया है। मोहकमपुर देहरादून में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने वाली कंपनी ही शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर बनाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली नीति पास राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हरिद्वार के मायापुर क्षेत्र स्थित शंकराचार्य चौक पर चार लेन के स्थान पर दो लेन का एलीवेटेट फ्लाईओवर का बनाया जाएगा। दाहिनी तरफ इसको बनाया जाना है। वर्तमान में जो दो लेन का हाईवे चौड़ीकरण का चल रहा है वह चलता रहेगा। इसी के ऊपर दो लेन का फ्लाईओवर बनेगा। यह इसलिए किया गया है क्योंकि जगह कम और मंदिर व आश्रम अधिक हैं। एनएचएआई ने ठेका देकर काम शुरू करने का कार्यादेश भी कर दिया है।
विज्ञापन
चुनाव के बाद शुरू हो जाएगा काम
शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर बनाने का डिजायन चेंज करने के साथ ही ठेका देने संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। मोहकमपुर में आरओबी बनाने वाली कंपनी को ही ठेका दिया गया है। एनएचएआई ने काम शुरू करने का अनुबंध भी कर दिया है। कंपनी ने कैंप के लिए जगह भी चयनित कर ली है जिसकी जिलाधिकारी से अनुमति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
- पीएस गुसाईं परियोजना निदेशक एनएचएआई