फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: constables-line up for complaint of-mining-mafia

Dehradun: खनन माफिया से मिलीभगत की शिकायत पर आठ सिपाही लाइन हाजिर, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Tue, 14 Mar 2023 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2023 06:09 PM IST
सार

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि लगातार अवैध खनन पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें सरकार की भी जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसी कड़ी में कुछ सिपाहियों के बारे में शिकायतें मिली थीं।

विज्ञापन
Dehradun News: constables-line up for complaint of-mining-mafia
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्र के तीन थानों के आठ सिपाहियों पर खनन माफिया से मिलीभगत का आरोप लगा है। शिकायतों का संज्ञान लेकर कप्तान ने सभी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उनका कहना है कि यदि मिलीभगत की पुष्टि हुई तो सभी थाना प्रभारियों और थाने में मौजूद पूरी फोर्स पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि लगातार अवैध खनन पर कार्रवाई की जा रही है। इसमें सरकार की भी जीरो टॉलरेंस की नीति है। इसी कड़ी में कुछ सिपाहियों के बारे में शिकायतें मिली थीं। खनन माफिया से मिलीभगत की शिकायत पर विकासनगर के छह और सेलाकुई व सहसपुर के एक-एक सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। इनमें विकासनगर कोतवाली के सिपाही रजनीश, मोहन, मोनू, त्रेपन सिंह, रविंद्र चौहान, गणेश और सहसपुर के मुकेश पुरी व सेलाकुई का इरशाद शामिल है। इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपों की पुष्टि होने पर थानों की फोर्स बदली जाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन सिपाहियों की विभिन्न चेकपोस्ट पर ड्यूटी रहती है। सूत्रों के मुताबिक, इन पर अवैध खनन से भरे वाहन संचालकों से पैसे लेने तक के आरोप हैं। इसके अलावा कुछ सिपाही तो इतने शातिर हैं कि कार्रवाई करने आने वाले अधिकारियों की सूचना भी खनन माफिया को दे देते हैं। कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि इस तरह की कोई शिकायत भविष्य में न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से दुर्व्यवहार करने पर एएसआई निलंबित
यातायात पुलिस के एक अपर उप निरीक्षक को भी निलंबित किया गया है। कप्तान ने बताया कि एएसआई खंजन लाल यातायात में तैनात है। खंजन लाल के बारे में जनता से दुर्व्यवहार की शिकायत मिली थी। ऐसे में उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एएसआई के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं।


शराब पीकर हुड़दंग करने वाला सिपाही सस्पेंड
तमाम सख्ती के बाद भी कुछ पुलिसकर्मी अनुशासनहीनता करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी तरह एक सिपाही अजय बिष्ट का नाम भी सामने आया है। वह ड्यूटी के वक्त भी पुलिस लाइन में शराब पीकर पहुंच गया और हुड़दंग करने लगा। शिकायत पर कप्तान ने इस सिपाही को भी सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed