फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Connect all departments with smart city's app and portal

कलेक्ट्रेट, विकास भवन, बिजली विभाग, नगर निगम के अधिकारियों को अब मोबाइल ऐप के दर्ज कराई जा सकेगी शिकायतें

Sat, 03 Sep 2022 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Connect all departments with smart city's app and portal
डीएम ने जनता की शिकायतें दर्ज कराने के लिए तैयार स्मार्ट सिटी के मोबाइल एप और पोर्टल से अधिक से अधिक सरकारी विभागों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं। देहरादून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीआईसीसीसी) के विशेषज्ञों ने यह एप और पोर्टल बनाया है। इन पर आने वाली समस्याओं को 24 से 48 घंटे के भीतर निस्तारित करना होगा, नहीं तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम एवं स्मार्ट सिटी परियोजना की सीईओ सोनिका ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत तैयार किए गए डीआईसीसीसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के तहत तैयार किए गए मोबाइल एप्लीकेशन और पोर्टल की समीक्षा की। डीएम सोनिका ने बताया कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सिटीजन पोर्टल और दून-वन मोबाइल एप बनाए गए हैं। शहरवासी इन पर अपने प्रमाणपत्रों के साथ निजी अकाउंट बना सकते हैं। इनके जरिये सरकारी विभागों, संस्थानों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

एप और पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आरटीआई लगाई जा सकती है। डीएम ने बताया कि दोनों प्लेटफार्म से विभिन्न विभागों मसलन जलसंस्थान, जल निगम, बिजली विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम की ओर से मुहैया कराई जाने वाली पानी के बिल, बिजली के बिल, सीवर के बिल, हाउस टैक्स, परिवहन विभाग की फीस ऑनलाइन जमा कराई जा सकती है। इतना ही नहीं, इस पोर्टल के माध्यम से नगर निगम की ओर से जारी किए जाने वाले जन्म प्रमाणपत्र को भी ऑनलाइन हासिल किया जा सकता है। राजधानी में संचालित निर्माण कार्यों की जानकारी भी हासिल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही किन-किन विभागों में टेंडर प्रकाशित किए गए हैं, उसकी भी जानकारी मिल जाएगी। इस पोर्टल के माध्यम से पुलिस से संबंधित ई-चालान, आपातकालीन सेवाएं भी आसानी से ली जा सकती हैं। होटलों, ट्रेवल एजेंसियों के साथ ही यात्रा से जुड़ी जानकारियां भी मिलेगी। डीएम ने अधिकारियों और विशेषज्ञों को निर्देशित किया कि मोबाइल एप को और सरल बनाया जाए ताकि लोग आसानी से इस्तेमाल कर सकें। बताया कि जो लोग मोबाइल एप और पोर्टल पर शिकायत दर्ज नहीं कर सकते वे कंट्रोल रूम नंबर 18001802525 पर भी कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed