{"_id":"66b3fb620a2f4a2445045117","slug":"congressmen-organized-a-public-dialogue-program-in-kargi-dehradun-news-c-5-1-drn1031-472941-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जनसंवाद में कांग्रेसियों ने सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जनसंवाद में कांग्रेसियों ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन
Iकारगी में आयोजित किया गया जनसंवाद कार्यक्रमI
कांग्रेसियों ने कारगी में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। यहां कांग्रेसियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
बुधवार दोपहर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी जनसंवाद से लेकर जन समर्थन कार्यक्रम के तहत कारगी स्थित वार्ड नंबर 84 में पहुंचे। उन्होंने यहां फैली अव्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण के लिए कारगर कदम उठाने की बात कही। नवीन जोशी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी हर समय सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में नागरिकों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस आपके साथ कदम से कदम मिलाकर आपकी लड़ाई में आपके साथ खड़ी रहेगी।