फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen met the Municipal Commissioner

Dehradun News: परिसीमन में हुई गड़बड़ी को लेकर नगर आयुक्त से मिले कांग्रेसी

Wed, 28 Aug 2024 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Congressmen met the Municipal Commissioner
Iकांग्रेसियों ने की मांग कि किसी का ना माना जाए दबावI
विज्ञापन




परिसीमन में हुई गड़बड़ी को लेकर कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उन्होंने आपत्तियां लगाई थी सुनवाई के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।




मंगलवार को पूर्व पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसी नगर निगम में पहुंचे। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव कुमार से कहा कि परिसीमन में कई गलतियां हैं, जिन्हें सुधरा जाना आवश्यक है। पूर्व में भी जो आपत्तियां परिसीमन को लेकर लगाई गई थीं उनमें सुनवाई के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उनकी जांच की जानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि परिसीमन सही न होने के बाद अधिकांश निवर्तमान पार्षदों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी किसी भी दबाव में आकर कार्य ना करें। परिसीमन को लेकर सभी दलों के प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कर विरोध किया। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, निवर्तमान पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, अनूप कपूर, दीप बोहरा, सोमप्रकाश वाल्मीकि, राकेश पंवार, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed