फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congressmen burnt effigy of central government due to rising inflation

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 14 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of central government due to rising inflation
पहाड़ी गली चौक पर गैस के दामों के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
एलपीजी गैस के दामों में इजाफा और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। पहाड़ी गली चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर नारेबाजी की और प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार्यकर्ता शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में तिलक भवन में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार में जूलूस निकाला। शहर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई आसमान छू रही है। एलपीजी गैस के दाम 150 रुपये तक बढ़ गए हैं। सरकार अपनी कमजोर आर्थिक नीतियों को छिपाने के लिए सारा बोझ आम जनता के कंधे पर डाल रही है। देश में गरीब आदमी का शोषण बढ़ता जा रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि देश की जनता ने प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा को इस देश की सत्ता की चाबी सौंपी थी। लेकिन, सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रही है। देश मंदी के दौर से गुजर रहा है। पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर पाल, विपुल जैन, जिला उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, देवानंद, हरिओम कोहली, भुवन पंत, राजीव शर्मा, प्रशांत शर्मा, बलजीत सिंह, दिनेश गुप्ता, दया सागर अग्रवाल, एंथोनी, शशि चौहान, रेखा रमोला, सुमन लता, सभासद हरबर्टपुर पम्मी देवी, फुरकान, अभिनव ठाकुर, फहीम अंसारी, संजय जैन, समीर अंसारी, संसार सिंह, साजिद अली, वैभव गुप्ता, गोपाल, संदीप भटनागर, मनोज चौधरी, गगन सेठी, मनीष सैनी, भूपेश उपाध्याय, शिवली जैदी, असद अली, गुरविंदर सिंह पम्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed