फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress youth arrested for show black flag to amit shah in trishakti sammelan

कड़ी सुरक्षा के बावजूद कांग्रेसी युवक ने अमित शाह को दिखाया काला झंडा, गिरफ्तार 

Mon, 04 Feb 2019 09:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 04 Feb 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
congress youth arrested for show black flag to amit shah in trishakti sammelan
काला झंडा दिखाने पर युवक को पकड़ती पुलिस

अमित शाह को काले झंडे दिखाने जा रहे दर्जनों युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, देर शाम गिरफ्तार युवा कांग्रेसियों को छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित राजीव भवन में एकत्र हुए। जहां जिला उपाध्यक्ष रोबिन त्यागी और विकास नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ता भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाने के लिए नारेबाजी करते हुए निकल पड़े। विकास नेगी ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार युवाओं के साथ छल कर रही है। बजट के जरिए जनता का मूर्ख बनाने का काम कर रही है। युवा नेता शिवा वर्मा ने कहा कि युवाओं का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। जैसे ही कार्यकर्ता एस्ले हॉल चौक पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और युवा कांग्रेसियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने प्रदेश महासचिव सोनू हसन, विनीत प्रसाद भट्ट, प्रदेश सचिव सुमित खन्ना, हिमांशु रावत, सिद्धार्थ वर्मा, गौरव शर्मा, नयन सती, आदित्य बिष्ट, सिद्धार्थ पोखरियाल, अजय रावत, सोनू तिवारी, मोहित ग्रोवर, जितेंद्र नेगी, सौरभ त्यागी आदि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया। जहां देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed