{"_id":"5e4d948d8ebc3ef2d0506af8","slug":"congress-workers-burnt-center-effigy-of-state-government-vikas-nagar-news-drn336719551","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र, राज्य सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र, राज्य सरकार का पुतला
विज्ञापन
त्यूनी मुख्य बाजार में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूकते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : VIKAS NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी त्यूनी मुख्य बाजार में केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन से पहले कार्यकर्ताओं ने त्यूनी मुख्य बाजार में जुलूस भी निकाला।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण सिंह पंवार ने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई से त्रस्त आ चुकी है। रसोई गैस के दाम आसमान छूने लगे हैं। साथ ही खाद्य पदार्थों के दामों में भी खासा उछाल आ गया है। आर्थिक विकास के मुद्दे पर लगातार देश की रैंकिंग घटती जा रही है। युवा रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।
केंद्र सरकार जन विकास से जुड़े मुद्दों पर बात न कर ऐसे मुद्दों पर बात कर रही है जो राष्ट्र को तोड़ने वाले हैं। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी रिक्त पदों पर भर्ती नहीं निकाल रही है। राज्य का विकास भी पूरी तरह से थम चुका है। राज्य सरकार महज माफियाओं के हाथ की कठ पुतली बन कर रह गई है।
विज्ञापन
पुतला फूंकने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीन रावत, बलवीर सिंह चौहान, आदित्य सिंह पंवार, पूर्व प्रधान जगजीत सिंह चौहान, लायक राम शर्मा, बलवीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य संतोष देवी, कुमरेश पंवार, हरपाल सिंह चौहान, इंदर राम डोभाल, राम गोपाल, नीटू रावत शामिल रहे।