फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress took out torch procession in honor of Priyadarshini Shaurya Samman ceremony

प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Mon, 13 Dec 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Congress took out torch procession in honor of Priyadarshini Shaurya Samman ceremony
राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन से निकाले गये मशाल जुलूस में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,प्?
प्रियदर्शनी शौर्य सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से गांधी पार्क होते हुए घंटाघर तक मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कांग्रेस द्वारा 16 दिसंबर को परेड ग्राउंड में भारत-पाकिस्तान यु़द्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में विशाल जनसभा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसी उपलक्ष्य में रविवार को देहरादून में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जलूस को पार्टी कार्यकर्ता बिमला मन्हास एवं संयोगिता रानी ने कांग्रेस भवन में सीडीएस जनरल बिपिन रावत की याद में जल रही अखंड ज्योति से प्रज्वलित किया। वक्ताओं ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन था। इस दिन लौह महिला पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के मजबूत इरादों से लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य और अदम्य साहस की बदौलत भारत ने पाकिस्तान पर एक ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान का विभाजन होकर एक नया देश बांग्लादेश बना। 16 दिसंबर 2021 को इस ऐतिहासिक विजय की स्वर्णिम 50वीं वर्षगांठ है। 1971 के युद्ध में शामिल भारतीय सेना के समस्त युद्ध नायकों एवं शहीदों की याद में 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस द्वारा परेड ग्राउंड में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी युद्ध के नायकों एवं शहीद सैनिकों के परिवारों को सम्मानित करेंगे। आज (सोमवार) सुबह दिलाराम चौक से चीड़बाग स्थित युद्ध स्मारक तक प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पद यात्रा करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सहप्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, विधायक मनोज रावत, प्रदेश महामंत्री मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक राजकुमार, डॉ. आरपी रतूडी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, विरेंद्र पोखरियाल, प्रकाश जोशी, गरिमा दसौनी, गोपाल भट्ट, संग्राम पुंडीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed