फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress State Vice President Aqueel Ahmed said - Big leaders of Congress are targeting me to avoid responsibility of defeat

मुस्लिम यूनिवर्सिटी विवाद: हार की जिम्मेदारी से बचने के लिए मुझे बलि का बकरा बना रहे कांग्रेस के बड़े नेता: आकिल 

Wed, 16 Mar 2022 04:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 16 Mar 2022 04:39 PM IST
सार

कांग्रेस ने इस बात को माना है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक बयान ने चुनाव में पार्टी को कितना नुकसान पहुंचाया है। पहले पार्टी ने इसे हल्के में लिया, लेकिन अब इसकी गंभीरता समझ में आ रही है। वहीं अब इस बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आकिल अहमद ने अपना पक्ष रखा है। 

विज्ञापन
Congress State Vice President Aqueel Ahmed said - Big leaders of Congress are targeting me to avoid responsibility of defeat
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आकिल अहमद ने पार्टी अध्यक्ष व रंजीत रावत के बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मुस्लिम यूनिवर्सिटी वाले मेरे बयान को प्रदेश में कांग्रेस की हार का जिम्मेदार बताने की होड़ मची है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए मुझे बलि का बकरा बना रहे हैं।

विज्ञापन


सहसपुर में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की मांग करके सुर्खियों में आए आकिल अहमद के बयान को लेकर कांग्रेसी आपस में भिड़े पड़े हैं। कांग्रेस नेताओं के आ रहे अलग-अलग बयानों पर आकिल अहमद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जिम्मेदार बने नेता अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए उन्हें बलि का बकरा बनाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने यह कहा था कि उन्हें नहीं पता आकिल अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष किसने बनाया। आकिल अहमद ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष किसने बनाया इसका जवाब प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, आब्जर्वर मोहन प्रकाश उन्हें दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...धामी की शाह से मुलाकात की खास बातें:  मुख्यमंत्री के चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, केंद्रीय नेतृत्व ने अभी नहीं खोले पत्ते

उन्होंने रंजीत रावत को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने का काम करने वाले आज दूसरों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान के कारण पार्टी को नुकसान हुआ होता तो हरिद्वार देहात पर भी पार्टी प्रत्याशी की हार होती जिस पर वह पूरे चुनाव प्रचार के समय में प्रचार करते रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed