फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress State President Karan Mahara said - BJP is doing politics of religion and casteism for power

Uttarakhand: करन माहरा बोले- सत्ता के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति कर रही भाजपा, ऐसे नहीं होगा देश का भला

Wed, 24 Apr 2024 11:25 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 24 Apr 2024 11:25 AM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा देश की जनता को भी पता चलेगा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी की है। भाजपा के मन में दूसरे धर्मों के प्रति सोच है।

विज्ञापन
Congress State President Karan Mahara said - BJP is doing politics of religion and casteism for power
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा धर्म और जातिवाद की राजनीति कर रही है। समाज को बांटने से देश का भला कभी नहीं हो सकता है। माहरा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति कर रहे हैं।

विज्ञापन


चुनावी भाषणों से समाज में केवल वैमनस्यता, कटुता और समाज को बांटने का वातावरण बन सकता है। लेकिन देश का भला नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों को छिपाने के लिए धर्म और जाति के नाम जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी देश की नारी शक्ति

माहरा ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि पीएम मोदी और भाजपा नेता 2014 और 2019 में जनता से किये वादों का पुलिंदा लेकर जनता के बीच जाए। इससे देश की जनता को भी पता चलेगा कि भाजपा सिर्फ जुमलेबाजी की है। भाजपा के मन में दूसरे धर्मों के प्रति सोच है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee: खेत में पानी आने का विवाद खून खराबे में बदला, लाठी-डंडे चले, फिर युवक की गोली मारकर हत्या

यह भाजपा नेताओं के उस बयान में साफ होता है, जिसमें कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मुस्लिम से लीग की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी सीबीआई, ईडी का इस्तेमाल कर चुकी है। अब वे भारतीय नारी के आभूषणों पर अपनी चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। देश की नारी शक्ति भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed