फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress state in-charge Selja held meeting with party leaders in Dehradun discussing organizational strategy

Dehradun: लंबे समय बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा पहुंचीं दून, बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर करेंगी चर्चा

Thu, 08 Jan 2026 02:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Jan 2026 02:34 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा आज दून पहुंच गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। सैलजा पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी।

विज्ञापन
Congress state in-charge Selja held meeting with party leaders in Dehradun discussing organizational strategy
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सैलजा पहुंची दून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंबे समय बाद उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा राज्य के राजनीतिक मिजाज व संगठनात्मक गतिविधियों की टोह लेने बृहस्पतिवार को दून पहुंचीं। कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक लेंगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठन के बारे में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश भर में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग के लिए चल रहे आंदोलन व मनरेगा योजना को समाप्त करने समेत अन्य मुद्दों पर विमर्श किया जाएगा।

विज्ञापन




ये भी पढे़ं...Uttarakhand: अंकिता भंडारी केस,.. एक और ऑडियो हुआ वायरल, महिला पर बड़े नेता का नाम न लेने पर कहा-धोखेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत समेत पार्टी के विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed