{"_id":"6a298c7fdf187d70ce03d96f","slug":"congress-staged-a-protest-at-the-election-commission-office-dehradun-news-c-5-drn1008-992452-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की मांग उठाई।
इस दौरान भट्ट ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक उम्मीदवार का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सीधा प्रहार है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग को निष्पक्षता बनाए रखते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करनी चाहिए।
इस दौरान नगर निगम पार्षद रॉबिन त्यागी, रायपुर विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष सरिता बिष्ट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलशेर मियां, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विजय गुप्ता, तुषार पाल, वरिष्ठ नेता रिपु धवन, नगर निगम पार्षद प्रत्याशी सुमित देवरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -