फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress senior leaders arrested in pm narendra modi rally at rudrapur

पीएम मोदी के विरोध में काले झंडे दिखाने पर 2250 कांग्रेसी गिरफ्तार, तहसील में नजरबंद किया 

Fri, 15 Feb 2019 09:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Feb 2019 09:09 AM IST
विज्ञापन
Congress senior leaders arrested in pm narendra modi rally at rudrapur
रुद्रपुर में गिरफ्तारी देते कांग्रेसी

उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महारैली के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के गांधी पार्क से लेकर अग्रसेन चौक तक काले झंडे लहराए गए। इस दौरान पुलिस को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्का बल का भी प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन


पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व शिक्षा मंत्री एमपी नैथानी, हरीश चंद्र दुर्गापाल, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महेंद्र पाल सिंह, रणजीत रावत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ समेत 2250 से अधिक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया। दस वाहनों से गदरपुर ले जाकर तहसील की अस्थायी जेल में सभी को नजरबंद कर रखा। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीएम मोदी की महारैली के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। गांधी पार्क तिराहा से लेकर अग्रसेन चौक तक पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी। सुबह दस बजे से आंबेडकर पार्क में कांग्रेसी पहुंचने लगे और 12:00 बजे पार्क कांग्रेसियों से खचाखच भर गया। यहां हुई सभा के बाद कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में मोदी मैदान के लिए रवाना हुए और काले झंडे दिखाते हुए अग्रसेन चौकी की ओर बढ़ने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चौक पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, काशीपुर के एसपी जगदीश चंद्र ने भारी पुलिस बल के साथ कांग्रेसियों को रोक दिया और आला नेताओं समेत सैकड़ों कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर स्कूली बसों और पुलिस के वाहनों में भरकर गदरपुर तहसील ले गए।

इस दौरान कांग्रेसियों ने पुलिस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों के तीखे विरोध को देख पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने कांग्रेसियों को जबरदस्ती उठाकर बसों में डाला। इससे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के पैर भी चोट लगी। मोदी मैदान में कार्यक्रम समापन के बाद एसडीएम विवेक प्रकाश ने निजी मुचलके भरवाकर सभी को रिहा कर दिया। 

प्रदर्शनकारियों में विधायक हरीश धामी, आदेश चौहान, मनोज रावत, फुरकान अहमद, करन मेहरा, पूर्व विधायक नारायण पाल, हेमेश खर्कवाल, प्रेमानंद महाजन, राजेंद्रपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, मीना शर्मा, सौरभ चिलाना, नंद लाल, वीरेंद्र गुप्ता, पुष्पा पाठक, सरोज रानी, ममता हालदार, विमला सांगुणी, खष्टी बिष्ट, बीना उप्रेती, सुरेश पपनेजा, सुधा जोशी, सरबरयार खान, दर्शन कोली, आरती टम्टा आदि थे। 

 

देर से पहुंचे पूर्व सीएम रावत और पूर्व स्पीकर कुंजवाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अग्रसेन चौक पर कांग्रेसियों की गिरफ्तारी के दौरान पहुंचे। करीब 12:45 बजे सभी कांग्रेसी बसों में बिठा लिए गए थे। पुलिस बसों को गदरपुर के लिए रवाना ही कर रही थी कि पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल अपने समर्थकों के साथ पहुंचे, जैसे ही वह अपनी कार से नीचे उतरकर गांधी पार्क की ओर बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और तत्काल ही पास में खड़ी बस में सभी बैठाकर ले गए। ब्यूरो

हर गली में बुलंद होगा चौकीदार चोर है का नारा : प्रीतम

पीएम मोदी को काले झंडे दिखाकर विरोध करने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की जनता को घाव दिए हैं। हाल ही में राज्य में शराब से कई लोगों की मौत हो गई और पीएम मौन साधे रहे। उन्होंने कहा कि चौकीदार चोर है का नारा हर गली-कूचे में बुलंद करेंगे।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड को अटल बिहारी बाजपेयी ने नहीं, वरन यहां के शहीदों की शहादत ने बनाया। मोदी ने राज्य में दलबदल का कलंक लगाया और यहां के लोगों की पीढ़ा को नहीं सुना। उत्तराखंड से दिल्ली तक कांग्रेस के मोदी विरोध की गूंज जाएगी और देश भर से भाजपा के पैर उखड़ेंगे। 

बृहस्पतिवार को आंबेडकर पार्क में एकत्रित कांग्रेस के समूह ने काले झंडे लहराए और फिर सभा की। सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राफेल विमान घोटाले की जांच से केंद्र सरकार डर रही है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा झूठा निकला। मोदी ने रोजगार न देकर युवाओं के घाव पर नमक मलते हुए पकौड़े तलने का बयान दे दिया। 
 

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने से विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। राहुल-प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस 2019 में सत्ता पर काबिज होगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि मोदी कहते थे कि मां गंगा ने बुलाया है। आज मां गंगा की देखरेख तक नहीं होती। कांग्रेस की ओर जनता का रुझान है। राज्य में कांग्रेस सशक्त होकर लोकसभा की पांचों सीटें जीतेगी। 

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि किसान आज कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहा है और पीएम मोदी किसान को साल में छह हजार रुपये दे रहे हैं। किसान मोदी से मिलने वाले दो हजार रुपयों का बायकाट करें। किसान को छोटी सी आर्थिक मदद नहीं, बल्कि कर्जा माफी चाहिए।

राज्य की तानाशाह सरकार लोकतंत्र में विरोध को दबाने का काम कर रही है। इसका चुनाव में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कहा कि पीएम मोदी से 18 सवाल पूछे। लेकिन एक का भी जवाब नहीं दिया। भाजपा और उनके नेता जनता को गुमराह करते हैं। 

 

.. और भगवान भी नहीं चाहते पीएम आएं 
आंबेडकर पार्क में आयोजित सभा में जब नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने अपना संबोधन दिया तो बारिश होने लगी। पहले तो बोलीं, भगवान न करे पीएम आएं और जब बूंदे तेज होने लगी तो हंसकर बोलीं देखो भगवान भी नहीं चाहते कि पीएम मोदी रुद्रपुर आएं। 

महिलाओं ने भी खूब लगाए चौकीदार चोर है के नारे 
गांधी पार्क इलाके और फिर गदरपुर तहसील मुख्यालय में काले झंडे दिखाकर विरोध जता रहे कांग्रेसियों ने चौकीदार चोर है का नारा बुलंद किया। एक के बाद एक कर आने वाले कांग्रेसियों की टोलियों ने जोशखरोश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। महिला कांग्रेसियों ने भी भाजपा व मोदी विरोधी नारेबाजी करते हुए माहौल को गरमाए रखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed