{"_id":"5b4b624b4f1c1b51748b5024","slug":"congress-raise-question-on-tharali-mla-munni-devi-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"थराली विधायक मुन्नी देवी के डेढ़ महीने बाद भी शपथ न लेने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थराली विधायक मुन्नी देवी के डेढ़ महीने बाद भी शपथ न लेने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
Munni Devi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ महीने पहले थराली उपचुनाव में निर्वाचित हुईं भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी ने अभी तक शपथ नहीं ली है। इस पर कांग्रेस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
पार्टी ने कहा है कि विधायक के दो-दो नाव पर सवार होने का असर विकास कार्यों पर पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा के लोगों को दो-दो पदों का मोह रहता है। वहीं, नव निर्वाचित विधायक मुन्नी देवी ने कहा है कि घरेलू दिक्कतों के कारण वह शपथ नहीं ले पाई हैं। हफ्ते-दस दिन में शपथ लेंगी।
विज्ञापन
थराली उपचुनाव में डेढ़ महीने पहले मुन्नी देवी ने कांग्रेस के प्रो. जीतराम को हरा दिया था। पति मगन लाल शाह के निधन से खाली हुई सीट पर उपचुनाव में वह 1900 वोटों से जीती थीं। वह जिला पंचायत चमोली की अध्यक्ष भी हैं। विधायक की शपथ लेने पर उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद छोड़ना पडे़गा। वैसे, छह महीने तक वह विधायक पद की शपथ ले सकती हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस मान रही है कि वह छह महीने शपथ लेने की समयसीमा का पूरा लाभ लेने की कोशिश में हैं। पार्टी ने रविवार को थराली विधायक पर प्रहार किए। पार्टी के कई नेता इस मामले में सामने आए। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने तो हमला बोला ही, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट और प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने भी सवाल खडे़ किए। हालांकि मुन्नी देवी ने पलटवार नहीं किया। उन्होंने सिर्फ अपने स्तर पर सफाई दी।
भाजपा के लोगों को दो-दो पद पर रहने का मोह रहा है। ज्यादा दिन नहीं हुए, जबकि विनोद चमोली मेयर और विधायक दोनों पदों पर डटे रहे। अब मुन्नी देवी विधायक भी बनी हुई हैं और जिला पंचायत अध्यक्ष भी। यह गलत है। उन्हें एक पद तुरंत छोड़ना चाहिए और शपथ लेनी चाहिए।
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
मैं घरेलू परेशानियों की वजह से विधायक की शपथ नहीं ले पाई हूं। देरी से शपथ लेने जैसी कोई बात नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद मुझे छोड़ना है। इसे मैं जल्द छोड़ दूंगी। हफ्ते-दस दिन के भीतर विधायक की शपथ भी लूंगी।
- मुन्नी देवी, थराली विधायक