फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress protests against the rape and murder of a woman

Dehradun News: महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against the rape and murder of a woman
पिछले दिनों महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार अपराध पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि हाल ही में शहर के बीचों बीच, मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के आवास के पास एक महिला से दुष्कर्म और हत्या का मामला आया है। यह पुलिस और सरकार की घोर विफलता है। उत्तराखंड में भाजपा शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कई मामले आ रहे हैं। कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध शीघ्र न रुके तो कांग्रेस कार्यकर्ता इसे राज्यव्यापी मुद्दा बनाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, प्रदेश सचिव आलोक मेहता, गरिमा दसौनी, उर्मिला थापा, अभिषेक तिवारी, सुनील जयसवाल, ललित बद्री, मुकीम अहमद, अरुण बलूनी, सावित्री थापा, पूनम कंडारी, राजेंद्र राज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लोगों को भड़काकर वाेट की राजनीति कर रही भाजपा : लालचंद

महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र से लेकर राज्यों में भाजपा की सरकारें पूरी तरह से फेल हो चुकी हैं। लोगों को धर्म के नाम पर भड़काकर भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति कर रही है। हरियाणा और मणिपुर में हिंसा इसका उदाहरण हैं।

----
मसूरी में भी कार्यकर्ताओं फूंका सरकार का पुतला
मसूरी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। बेरोजगार हताश और निराश हैं। अमित गुप्ता ने कहा कि राज्य में महिलाओं का शोषण, हत्याएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मौन है। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर 5 अगस्त को गांधी पार्क में मौन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस भी भागीदारी निभाएगी। कहा कि राज्य में बेरोजगार युवा हताश और निराश है और सरकार भर्ती घोटाला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही कर रही है। इस अवसर पर मेघ सिंह कंडारी, महेश चंद्र, रमेश राव, हेमंत ग्रोवर, सोनी खरोला, महिमानंद, वसीम खान, नफीस अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed