{"_id":"5c581587bdec2258bd0c850f","slug":"congress-protest-on-firing-mahatma-gandhi-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपिता के खिलाफ फैलाए जा रहा विद्वेष के खिलाफ कांग्रेस प्रखर, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रपिता के खिलाफ फैलाए जा रहा विद्वेष के खिलाफ कांग्रेस प्रखर, किया प्रदर्शन
Mon, 04 Feb 2019 04:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 04 Feb 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे कांग्रेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर गोली मारने व उनकी हत्या करने वाले के जयकारें लगाने वालों के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इसके विरोध में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया गया। और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
विज्ञापन
वहीं पौड़ी में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ देश में विद्वेष फैलाया जा रहा है। जो राष्ट्रपिता का ही नहीं बल्कि पूरे देश का भी अपमान है। सोमवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गई। जो कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओबीसी विभाग शिवचरण भंडारी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता के जयकारों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष शिवचरण भंडारी, जिला प्रवक्ता संजय डबराल ने कहा कि अलीगढ़ में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शगुन पांडे ने राष्ट्रपिता की तस्वीर पर गोली चलाई। महासभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता के हत्यारे के जयकारों के नारे लगाए। जिससे पूरा देश शर्मशार है। उन्होंने कहा कि महासभा की महासचिव, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ ट्रॉल गांधी जी नाम से फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही है। लेकिन इस तरह के अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, नगर अध्यक्ष महिला रेखा भंडारी, एसपी रतूड़ी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल विजय दर्शन बिष्ट, युद्धवीर रावत, अनूप कंडारी, संजय नेगी, पदमेंद्र बिष्ट, विनोद नेगी, दिगंबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन