फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   congress protest march on note ban on 28th march.

नोटबंदी पर कांग्रेस तल्ख, 28 को उत्तराखंड में निकालेगी विरोध मार्च

Sat, 26 Nov 2016 03:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 26 Nov 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
congress protest march on note ban on 28th march.
किशोर उपाध्याय - फोटो : file photo

आलाकमान का इशारा होते ही प्रदेश कांग्रेस ने नोटबंदी के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शुक्रवार की सुबह पार्टी पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाई और नोटबंदी के खिलाफ रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटियों को भी नोटबंदी से पब्लिक को हो रही परेशानी को जोर-शोर से उठाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटबंदी के मुद्दे को सतत विकास संकल्प यात्रा में उठाने का निर्णय तो पार्टी पहले ही ले चुकी है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मुख्य समन्वयक राजेन्द्र सिंह भंडारी के मुताबिक, सोमवार को पार्टी पूरे प्रदेश में नोटबंदी के साइड इफेक्ट के विरोध में प्रदर्शन करेगी। पार्टी सोमवार कांग्रेस भवन से राजभवन तक काले झंडों के साथ विरोध मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटबंदी के फैसले पर शुरुआत में रक्षात्मक दिखाई दे रही कांग्रेस अब फ्रंटफुट पर है। कांग्रेस आलाकमान को भी इस मुद्दे में जान नजर आ रही है। लिहाजा भाजपा को घेरने के लिए सभी राज्यों के प्रदेश संगठनों को नोटबंदी के खिलाफ धरना, प्रदर्शन और शांति मार्च निकालने के निर्देश दिए गए हैं।

congress protest march on note ban on 28th march.
किशोर उपाध्याय - फोटो : amar ujala

आलाकमान का फरमान जारी होते ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय शुक्रवार की सुबह कांग्रेस भवन पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें सोमवार को होने वाले कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। बैठक में पार्टी विधायक हीरा सिंह बिष्ट समेत प्रदेश व जिला संगठन के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में कहा गया कि कांग्रेस काले धन के खिलाफ है। लेकिन पार्टी नोटबंदी के फैसले से आम जनता को हो रही परेशानी को लेकर चिंतित है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, आमजन की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। बैठक में तय हुआ कि सोमवार को पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे जहां से एक विरोध मार्च निकाला जाएगा।

पार्टी इस मुद्दे को सतत विकास संकल्प यात्रा में शामिल करेगी। सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को भी मुख्यालयों पर नोटबंदी के साइड इफेक्ट के विरोध में प्रदर्शन करने और मार्च निकालने के निर्देश दिए गए। सोमवार को पार्टी जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजेंगे। जिसमें उनसे नोटबंदी से जनता को हो रही परेशानी को खत्म करने के लिए केंद्र  सरकार को निर्देशित करने की मांग की जाएगी।

मोदी सरकार ने पूरी आर्थिकी को ब्लैक कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता काले झंडे लेकर नोटबंदी से आमजन को हो रही परेशानी को लेकर विरोध मार्च निकालेंगे। जिला मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ता मोदी का पुतला फूंकेंगे।
-किशोर उपाध्याय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed